Govardhan Puja Samagri List 2026 :  गोवर्धन पूजा से पहले कर लें ये तैयारी, यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 09 Nov, 2026 01:56 PM

govardhan puja samagri list 2026

सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत खास महत्व माना जाता है। दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोवर्धन महाराज और गौ माता की पूजा की जाती है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और विधि-विधान से उनकी...

Govardhan Puja Samagri List : सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत खास महत्व माना जाता है। दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोवर्धन महाराज और गौ माता की पूजा की जाती है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और विधि-विधान से उनकी आराधना की जाती है। माना जाता है कि गोवर्धन महाराज की पूजा करने से परिवार पर भगवान श्रीकृष्ण की स कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान को अन्नकूट का भोग लगाने की भी परंपरा है। ऐसे में पूजा की तैयारी पहले से कर लेना अच्छा रहता है, ताकि पूजन के समय किसी जरूरी चीज की कमी न हो।  आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के लिए कौन-कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है।

गोवर्धन पूजा 2026 की सामग्री लिस्ट

गोवर्धन महाराज की पूजा के लिए आप इन चीजों को पहले से एकत्र कर सकते हैं।

गोबर 

रोली और कुमकुम

हल्दी

अक्षत यानी साबुत चावल

फूल और फूलों की माला

तुलसी के पत्ते

धूप और अगरबत्ती

घी का दीपक

रुई की बाती

कपूर

कलावा या मौली

गंगाजल या शुद्ध जल

पूजा की थाली

मिट्टी का दीपक

मिठाई और फल

पंचामृत

दूध, दही और शहद

बताशे और मिश्री

पान और सुपारी

नारियल

अन्नकूट का प्रसाद

गेहूं, चावल और अन्य अनाज

गोवर्धन पूजा में इन चीजों का भी रखें ध्यान

गोबर: गोवर्धन पूजा में गोबर का विशेष महत्व है। इसी से घर के आंगन या पूजा स्थल पर गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है। इसे फूलों और अन्य पूजन सामग्री से सजाया जाता है।

फूल और तुलसी दल: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में फूलों के साथ तुलसी के पत्तों का भी विशेष महत्व है। इसलिए पूजा के लिए ताजे फूल और तुलसी दल पहले से रख लें।

दीपक और धूप: पूजा के दौरान भगवान के सामने दीपक जलाया जाता है और धूप-अगरबत्ती से वातावरण को सुगंधित किया जाता है। इसके लिए घी, बाती, कपूर और मिट्टी के दीपक तैयार रखें।

भोग की सामग्री: गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इसमें मिठाई, फल, दूध, दही, मक्खन, मिश्री और अन्नकूट शामिल किए जा सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!