Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Nov, 2026 03:47 PM

दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी को समर्पित मैना जाता है। इस दिन धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्त मां लक्ष्मी को खुश करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के फूल, मिठाइयां और अन्य पूजा की सामग्री...
Goddess Lakshmi Lotus Offering Rules : दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी को समर्पित मैना जाता है। इस दिन धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्त मां लक्ष्मी को खुश करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के फूल, मिठाइयां और अन्य पूजा की सामग्री अर्पित करते हैं। इन्हीं फूलों में कमल का विशेष स्थान है। कमल का फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे अर्पित करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कमल केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं है, बल्कि हिंदू धर्म में इसे पवित्रता, समृद्धि और शुभता से भी जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि दिवाली की लक्ष्मी पूजा में कमल का फूल चढ़ाने की परंपरा प्रचलित है। हालांकि, पूजा के दौरान फूल की शुद्धता और उसे अर्पित करने के तरीके का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मां लक्ष्मी को क्यों प्रिय है कमल का फूल?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी कमल के पुष्प पर विराजमान रहती हैं। इसी वजह से उन्हें कमलासना और पद्मा जैसे नामों से भी जाना जाता है। कमल का फूल कीचड़ में खिलने के बावजूद अपनी सुंदरता और पवित्रता बनाए रखता है। यह मनुष्य को भी विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक और निर्मल बने रहने की प्रेरणा देता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि, धन और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है।

मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाते समय रखें इन बातों का ध्यान
साफ और ताजा कमल का फूल चढ़ाएं
मां लक्ष्मी की पूजा में हमेशा ताजे और साफ फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। मुरझाया हुआ, सड़ा या खराब कमल अर्पित करने से बचें। फूल की पंखुड़ियां भी अच्छी अवस्था में होनी चाहिए।
गंदे हाथों से फूल न छुएं
पूजा सामग्री की पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है। इसलिए कमल का फूल उठाने और मां लक्ष्मी को अर्पित करने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ कर लें।
टूटे या क्षतिग्रस्त फूल का इस्तेमाल न करें
लक्ष्मी पूजन के लिए ऐसा कमल चुनें जिसकी पंखुड़ियां टूटी हुई न हों। धार्मिक मान्यताओं में पूजा के दौरान साबुत और सुंदर पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है।
श्रद्धा के साथ अर्पित करें कमल
मां लक्ष्मी को फूल चढ़ाते समय मन में किसी तरह का द्वेष या नकारात्मक विचार न रखें। पूरे विश्वास और भक्ति भाव से कमल अर्पित करें। पूजा में सच्ची श्रद्धा को विशेष महत्व दिया जाता है।
पूजा स्थल को रखें स्वच्छ
लक्ष्मी पूजन से पहले घर और पूजा स्थान की अच्छी तरह सफाई करें। मां लक्ष्मी की प्रतिमा के आसपास बिखरे हुए फूल, धूल या गंदगी न रहने दें। स्वच्छ वातावरण में पूजा करना शुभ माना जाता है।

दिवाली पर कमल चढ़ाने का क्या है धार्मिक महत्व?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कमल का फूल धन, सौभाग्य, पवित्रता और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करने के पीछे यह भाव जुड़ा है कि भक्त के जीवन में भी कमल की तरह निर्मलता और समृद्धि बनी रहे। दिवाली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के दौरान कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। भक्त इस माध्यम से अपने परिवार के लिए सुख-शांति, आर्थिक उन्नति और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ