Karwa Chauth 2026: बारिश से सराबोर रहा करवाचौथ, चांद ना दिखने पर पति का चेहरा देख तोड़ा व्रत कई इलाकों में हुई बारिश

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 02:23 PM

karwa chauth 2026

राजधानी में अर्नव चक्रवात का असर करवाचौथ पर पड़ा और पूरा दिन बारिश से सराबोर रहा। देर रात तक बरसात होती रही और चांद के दर्शन भी दुर्लभ हो गए।  विवाहिताओं ने 8:30 बजे के करीब चांद ना दिखने की स्थिति में पति का चेहरा देख व्रत तोड़ा।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): राजधानी में अर्नव चक्रवात का असर करवाचौथ पर पड़ा और पूरा दिन बारिश से सराबोर रहा। देर रात तक बरसात होती रही और चांद के दर्शन भी दुर्लभ हो गए।  विवाहिताओं ने 8:30 बजे के करीब चांद ना दिखने की स्थिति में पति का चेहरा देख व्रत तोड़ा। 

PunjabKesari Karwa Chauth 2026

गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और देर शाम तक कई इलाकों में बारिश भी हुई। हालांकि दिल्ली में करीबन 0.5 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। अकेले झड़ौदा कलां इलाका ऐसा रहा जहां भारी बारिश हुई और पूरे दिन में 44 एमएम बारिश हुई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया। 

आईएमडी ने शाम के लिए जारी जिला-स्तरीय पूर्वानुमान में कहा कि मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और गरज के साथ बूंदाबांदी होने तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली तथा दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के कुछ अन्य इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया। मौसम विभाग ने वीरवार के साथ-साथ शुक्रवार को भी गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताए। 

दिल्ली में पीतमपुरा इलाके में भी करीबन 4.0 एमएम बारिश रिकार्ड हुई जबकि नारायणा, जनकपुरी, आया नगर, पालम, लोधी रोड इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वीरवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 229 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री ज्यादा है। है। पालम में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 18.4 डिग्री सेल्सियस, रिज में 19 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हां, अधिकतम तापमान में जरूर पिछले 24 घंटे में छह डिग्री से ज्यादा कमी आई और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रिकार्ड हुई जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। मौसम के इस मिजाज से चांद देखने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा।

PunjabKesari Karwa Chauth 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!