Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2026 10:31 AM

दीपावली के त्योहारी सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बैंकों ने क्रेडिट कार्ड ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है। मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की खरीदारी से लेकर फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग तक पर आकर्षक छूट दी जा रही है।
नई दिल्ली (इंट): दीपावली के त्योहारी सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बैंकों ने क्रेडिट कार्ड ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है। मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की खरीदारी से लेकर फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग तक पर आकर्षक छूट दी जा रही है। देश के 7 बड़े बैंक अपने ग्राहकों को 10 से 20 फीसदी तक डिस्काउंट, इंस्टेंट कैशबैक और ई.एम.आई. पर विशेष छूट दे रहे हैं। हालांकि, इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए न्यूनतम खरीदारी, अधिकतम छूट और भुगतान से जुड़ी शर्तों को समझना जरूरी है।
एच.डी.एफ.सी. बैंक : 15 हजार रुपए तक छूट
एच.डी.एफ.सी. बैंक के फेस्टिव ट्रीट्स ऑफर के तहत स्मार्टबाय से फ्लिपकार्ट के गिफ्ट वाउचर खरीदने पर 5 फीसदी और क्रोमा के वाउचर पर 2 फीसदी छूट मिल रही है। रिलायंस डिजिटल पर ई.एम.आई. से खरीदारी करने पर 7.5 फीसदी (अधिकतम 3,000 रुपए) और विजय सेल्स पर 15,000 रुपए तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये ऑफर 30 नवम्बर 2026 तक वैध हैं।
एस.बी.आई. कार्ड : एपल और एयर इंडिया पर फायदा
एस.बी.आई. कार्ड से एपल उत्पादों की खरीद पर ई.एम.आई. के साथ 15,000 रुपए तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर 26 दिसम्बर तक है। एयर इंडिया की बुकिंग पर 10,000 रुपए तक और एच.पी. उत्पादों पर 10 फीसदी (अधिकतम 18,000 रुपए) की छूट दी जा रही है।