Festive Season : धनतेरस पर सोने की खरीदारी में 20 प्रतिशत तक उछाल, देशभर में 60 हजार करोड़ रुपए का कारोबार

Edited By Updated: 08 Nov, 2026 08:28 AM

dhanteras gold sales 2026

धनतेरस के मौके पर देशभर के सर्राफा बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बना रहा। इस साल धनतेरस पर सोने की बिक्री सालाना आधार पर 15 से 20 प्रतिशत बढ़कर करीब 60,000 करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान है।

नई दिल्ली: धनतेरस के मौके पर देशभर के सर्राफा बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बना रहा। इस साल धनतेरस पर सोने की बिक्री सालाना आधार पर 15 से 20 प्रतिशत बढ़कर करीब 60,000 करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, कीमतों में तेजी के कारण सोने की कुल बिक्री मात्रा पिछले साल के लगभग बराबर रहने की संभावना है। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में देशभर में सोने और चांदी का कुल कारोबार 66,000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। अकेले दिल्ली के सर्राफा बाजारों में 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ।

सोने-चांदी की खरीद में बढ़ा उत्साह
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जी.जे.सी.) के अनुमान के अनुसार, धनतेरस पर सोने की खरीदारी करीब 60,000 करोड़ रुपए की रही। वहीं, चांदी की बिक्री में मूल्य के हिसाब से 30 प्रतिशत और मात्रा के हिसाब से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद है। शोरूम और दुकानों में आने वाले ग्राहकों और पहले से की गई बुकिंग की संख्या पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही, खासकर पश्चिमी और उत्तरी भारत में।

कीमतें ऊंची, फिर भी ग्राहकों ने की खरीदारी
6 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव टैक्स सहित करीब 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 7 नवंबर को यह घटकर करीब 1.43 लाख रुपए रह गया। चांदी की कीमत 7 नवंबर को करीब 2.05 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रही।

हल्के वजन की ज्वैलरी बनी पहली पसंद
इस बार ग्राहकों ने भारी गहनों के बजाय हल्के वजन की ज्वैलरी को प्राथमिकता दी। पेंडेंट, चेन, चूड़ियां और छोटे सोने-चांदी के सिक्कों की अच्छी मांग रही। 18 कैरेट ज्वैलरी के साथ 14 और 9 कैरेट के डिजाइन भी खरीदारों को पसंद आए। इसके अलावा 1 से 5 ग्राम तक के सोने के सिक्कों की खरीदारी में भी दिलचस्पी देखने को मिली।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!