Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Aug, 2026 11:16 AM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की इमारत को कथित तौर पर तोड़कर वहां कमर्शियल शॉपिंग प्लाजा बनाए जाने की खबर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) ने कड़ी चिंता जताई है।
जैतो (पराशर): पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की इमारत को कथित तौर पर तोड़कर वहां कमर्शियल शॉपिंग प्लाजा बनाए जाने की खबर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) ने कड़ी चिंता जताई है। एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसे सिख विरासत और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
एडवोकेट धामी ने कहा कि पाकिस्तान में सिख गुरुओं के अलावा सिख इतिहास और विरासत से जुड़े अनेक ऐतिहासिक गुरुद्वारे मौजूद हैं। ये स्थल केवल इमारतें नहीं, बल्कि सिख समुदाय की ऐतिहासिक पहचान और विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को गिराकर व्यावसायिक निर्माण करना सिख भावनाओं का अपमान है।
उन्होंने पाकिस्तान सरकार और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर कथित तौर पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने तथा गुरुद्वारा साहिब की संपत्ति सिख समुदाय को सौंपने की मांग की।