गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी में निकली भव्य शोभा यात्रा

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 03:46 PM

guru ravidas ji shobha yatra

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी में आज गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पावन मिट्टी के 131 कलशों के पूजन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

वाराणसी/अमृतसर (विशेष): संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी में आज गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पावन मिट्टी के 131 कलशों के पूजन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन पूजनीय 108 संत निरंजन दास जी के आशीर्वाद से किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद तरुण चुघ, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.सी. मोर्चा, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण, सांसद शिवेश राम, संगठन मंत्री धर्मपाल, मंदिर प्रमुख संत हरिंदर दास, क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, संजय निर्मल एवं गजेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण, विधायक, प्रदेश एवं स्थानीय पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के भाव से ओत-प्रोत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली मिट्टी के 131 दिव्य कलश यात्रा के माध्यम से प्रदेश, जिला एवं मंडल गांव स्तर तक 21,000 कलशों के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। गुरु पूर्णिमा के पर्व से एक दिन पूर्व निकाली गई इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।इस अवसर पर तरुण चुघ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की प्रेरणा एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद वाराणसी स्थित संत रविदास जन्मस्थली, सीर गोवर्धनपुर 
के समग्र विकास के लिए विभिन्न विभागों  द्वारा चरणबद्ध रूप से आधारभूत अवसंरचना, पर्यटन सुविधाओं एवं जनसुविधाओं का 
विकास कराया जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!