महाकाल मंदिर से धूमधाम निकली माता उमा की सवारी, घुड़सवारों और पुलिस बल ने संभाली व्यवस्था

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 11:14 AM

goddess uma swari ujjain mahakal

धार्मिक नगरी उज्जैन में सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर से माता उमा की सवारी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। शाम 4 बजे मंदिर के सभामंडप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद माता उमा की चांदी की प्रतिमा को रजत पालकी में विराजमान कर सवारी रवाना की...

उज्जैन (विशाल ठाकुर) : धार्मिक नगरी उज्जैन में सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर से माता उमा की सवारी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। शाम 4 बजे मंदिर के सभामंडप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद माता उमा की चांदी की प्रतिमा को रजत पालकी में विराजमान कर सवारी रवाना की गई। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल ने माता को सलामी देकर सम्मान प्रकट किया।

सवारी में घुड़सवार, पुलिस बल और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का बैंड शामिल रहा। वहीं, डोल रथ पर गरुड़ पर विराजमान माताजी और भगवान महेश की पीतल की प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। माता उमा की सवारी महाकाल चौराहा, महाकाल घाटी, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नई सड़क, कंठाल, सराफा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए शिप्रा तट स्थित रामघाट पहुंची। यहां जवारे और संजा का विसर्जन कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सवारी कहारवाड़ी, बक्षी बाजार और महाकाल रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची।

6 से 12 अक्टूबर तक मना उमा-सांझी महोत्सव
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय उमा-सांझी महोत्सव 6 से 12 अक्टूबर तक मनाया गया। महोत्सव के दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्राचीन सांझी की शिला पर प्रतिदिन आकर्षक रंगोली सजाई गई, वहीं भगवान महाकाल के विभिन्न स्वरूपों के मुखौटों से झांकियां भी सजाई गईं। माता उमा की सवारी के साथ महोत्सव का धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!