Holy Chhari Yatra Begins from Jammu for Machail Mata : मंत्रोच्चारण के बीच मचैल माता के लिए रवाना हुई पवित्र छड़ी यात्रा

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 11:53 AM

holy chhari yatra begins from jammu for machail mata

मंत्रोच्चारण और माता के जयकारों के बीच रविवार को जम्मू के प्राचीन काली माता मंदिर, बावे वाली से मचैल माता के लिए पवित्र छड़ी यात्रा रवाना हुई।

जम्मू (रितेश): मंत्रोच्चारण और माता के जयकारों के बीच रविवार को जम्मू के प्राचीन काली माता मंदिर, बावे वाली से मचैल माता के लिए पवित्र छड़ी यात्रा रवाना हुई। 

सर्वशक्ति चंडी माता पवित्र छड़ी एवं ज्योत कमेटी की ओर से आयोजित यात्रा को विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के प्रधान राजेश गुप्ता ने पूजा-अर्चना के बाद रवाना किया। यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु जम्मू से किश्तवाड़ के लिए रवाना हुए। रास्ते में विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाए गए। कई स्थानों पर लोगों ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया और माता के जयकारे लगाए।

पंडितों की मौजूदगी में पवित्र छड़ी की विधि-विधान से पूजा की गई। श्री सुकराला माता ट्रस्ट के चेयरमैन त्रिप्त शास्त्री ने भी साथियों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान जंगम ने शिव विवाह का गायन किया, जबकि साधु-संतों ने मां भगवती और मां काली की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए। इससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!