नेहा जलाली ने प्रभात फेरी को दिखाई हरी झंडी, मां के जयकारों से गूंजा कटड़ा

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 09:14 AM

mata vaishno devi yatra

नवरात्र महोत्सव कटड़ा-2026 के तहत मंगलवार को प्रभात फेरी में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय संचार ब्यूरो की निदेशक नेहा जलाली ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Mata Vaishno Devi Yatra : नवरात्र महोत्सव कटड़ा-2026 के तहत मंगलवार को प्रभात फेरी में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय संचार ब्यूरो की निदेशक नेहा जलाली ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विक्रम उप्पल और विजय मट्टू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रभात फेरी में मां चंद्रघंटा, मां शैलपुत्री और मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में कन्याओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जम्मू-कश्मीर के कलाकारों, श्रद्धालुओं और स्कूली विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन तथा मां वैष्णो देवी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!