राशिफल: गुरु पर पड़ रही शनि की नजर किन 5 राशियों पर पड़ेगा असर

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2017 03:22 PM

horoscope which 5 zodiac will be affected as saturn peeping jupiter

दैनिक शुभाशुभ 02.02.17 गुरुवार, चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ 02.02.17 गुरुवार, चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक सफलता के लिए काले शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।


मेष: उच्च रक्तचाप से ग्रसित होंगे। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी। घर के आस-पास फंक्शन में जाएंगे। फाइनैंशियल डील फाइनलाईज़ होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व,  शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

वृष: हर क्षेत्र में दिल की ही सुनेंगे। समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व,  शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मिथुन: उम्र से बडे़ व्यक्ति पर आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घटनाग्रस्त होने के योग हैं। बिजनैस हेतु दिन अच्छा है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कर्क: नई बिजनैस डील से लाभ होगा। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

सिंह: झंझटोंवश दिन भर व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभकारी रहेगा। परिजन की सेहत चिंतित करेगी। जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम,  शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

कन्या: नया साथी मिल सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। कुटुम्ब में कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से भी मुलाकात होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

तुला: अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। परिजनों का उत्साह बढाने हेतु प्रयास करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

वृश्चिक: करियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रैस होंगे। व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक। 

 

धनु: प्रतिकूल परिस्थिति है। उधार न दें वरना पैसा फंसेगा। ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रखें, एनर्जी का सदुपयोग कर पैंडिंग वर्क पूरा करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम,शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मकर: सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नई बिजनैस डील फाइनल होगी। शाम में गुड न्यूज़ मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कुंभ: गुस्से पर कंट्रोल रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाएं कंट्रोल कर काम करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मीन: पुराने मित्र से मुलाकात होगी। फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। योग का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदा देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम,शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!