Hug Day 2026 : बहुत कुछ कहता है आपके गले मिलने का अंदाज, जानें किस हग का क्या है मतलब

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 05:23 PM

hug day 2026

वैलेंटाइन वीक का सबसे सुकून भरा दिन यानी हग डे है। अक्सर हम अपनी खुशी, गम या प्यार को जाहिर करने के लिए अपनों को गले लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके गले मिलने का अंदाज़ आपके रिश्ते की हकीकत बयां कर सकता है।

Hug Day 2026 : वैलेंटाइन वीक का सबसे सुकून भरा दिन यानी हग डे है। अक्सर हम अपनी खुशी, गम या प्यार को जाहिर करने के लिए अपनों को गले लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके गले मिलने का अंदाज़ आपके रिश्ते की हकीकत बयां कर सकता है। विज्ञान और मनोविज्ञान दोनों ही मानते हैं कि गले लगना न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि बिना कुछ कहे दिल की बात दूसरे तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम भी है। कोई आपको बहुत कसकर थाम लेता है, तो कोई महज़ कंधे पर हाथ रखकर सहारा देता है। हकीकत में हग करने के इन अलग-अलग तरीकों के पीछे गहरे भावनात्मक संदेश छिपे होते हैं। तो आइए जानते हैं हग के विभिन्न प्रकार और उनके पीछे की दिलचस्प केमिस्ट्री के बारे में-

Hug Day 2026

द टाइट हग (The Tight Hug)
जब कोई आपको बहुत कसकर और लंबे समय तक गले लगाता है, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति आपको खोना नहीं चाहता। यह गहरा लगाव, सुरक्षा की भावना और अटूट प्रेम को दर्शाता है। अक्सर लंबे समय बाद मिलने पर या भावुक पलों में ऐसा हग देखने को मिलता है।

साइड हग (The Side Hug)
इसमें दो लोग कंधे से कंधा मिलाकर एक-दूसरे के गले में हाथ डालते हैं। यह एक 'कैजुअल हग' है जो अक्सर दोस्तों या परिचितों के बीच होता है। यह दर्शाता है कि आप सामने वाले के साथ सहज हैं, लेकिन यहां रिश्ता रोमांटिक होने के बजाय दोस्ताना ज्यादा है।

Hug Day 2026

बैक हग (The Back Hug)
जब कोई पीछे से आकर आपको बाहों में भर लेता है, तो इसे प्रोटेक्टिव हग कहा जाता है। पीछे से गले लगना यह बताता है कि सामने वाला व्यक्ति आपकी रक्षा करना चाहता है और वह आपके रिश्ते में एक 'प्रोटेक्टर' की भूमिका निभा रहा है। यह बहुत ही रोमांटिक और भरोसेमंद माना जाता है।

द बेयर हग (The Bear Hug)
यह हग सबसे ज्यादा सुकून देने वाला होता है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को पूरी तरह अपनी बाहों में घेर लेता है। यह विश्वास और मजबूती का प्रतीक है। यह हग बताता है कि आप सामने वाले की बाहों में पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

आंखों में देखकर गले मिलना (The Eye-to-Eye Hug)
गले मिलते समय जब पार्टनर एक-दूसरे की आंखों में देखते हैं, तो यह एक अलग ही स्तर की केमिस्ट्री होती है। यह केवल शारीरिक निकटता नहीं, बल्कि आत्माओं का जुड़ाव है। यह गहरी मोहब्बत और एक-दूसरे के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

थपकी वाला हग (Patting Hug)
गले मिलते समय पीठ पर हल्की थपकी देना। यह अक्सर भाईचारे या सांत्वना देने के लिए किया जाता है। यह संदेश देता है कि सब ठीक हो जाएगा या मैं तुम्हारे साथ हूं। यह रोमांस से ज्यादा सहानुभूति और सपोर्ट का प्रतीक है।

Hug Day 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!