Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Feb, 2026 12:58 PM

प्रॉमिस डे प्यार के इज़हार का वह दिन है जब हम अपने खास इंसान से उम्र भर साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर राशि के लिए वादा निभाना उतना आसान नहीं होता।
Promise Day 2026 : प्रॉमिस डे प्यार के इज़हार का वह दिन है जब हम अपने खास इंसान से उम्र भर साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर राशि के लिए वादा निभाना उतना आसान नहीं होता। दरअसल, हर इंसान का स्वभाव उसकी राशि से प्रभावित होता है और कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए कमिटमेंट निभाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता। चाहे वह उनका चंचल स्वभाव हो या फिर आजादी से बेपनाह मोहब्बत, ये राशियां अक्सर भावनाओं में बहकर वादे तो बड़े-बड़े कर लेती हैं, लेकिन जब निभाने की बारी आती है, तो इनके कदम डगमगा जाते हैं। तो आइए जानते हैं उन्हीं 3 राशियों के बारे में, जिनसे प्रॉमिस डे पर कोई भी वादा लेने से पहले आपको थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोग अपनी बातों के जादूगर होते हैं। ये आपको पल भर में हसीन सपने दिखा सकते हैं, लेकिन इनका स्वभाव द्वैध होता है। इनका मन हवा की तरह चंचल होता है। आज जो वादा इन्होंने पूरे जोश में किया है, कल शायद इनका मन बदल जाए या वे किसी नई चीज़ में व्यस्त हो जाएं। इनके वादों को पत्थर की लकीर न मानें, इन्हें समय-समय पर याद दिलाते रहें।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोग दिल के बहुत साफ होते हैं, लेकिन इन्हें अपनी पर्सनल स्पेस और 'आजादी' बहुत प्यारी होती है। ये भावनाओं में बहकर वादे तो बड़े-बड़े कर देते हैं, लेकिन जब उस वादे को निभाने के लिए उनकी आजादी पर आंच आती है, तो ये पीछे हटने लगते हैं। ये जानबूझकर वादा नहीं तोड़ते, बस परिस्थितियों के साथ खुद को ढाल नहीं पाते। इनसे केवल वही वादा लें जो व्यावहारिक हो और उनकी आजादी को न छीने।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोग थोड़े रहस्यमयी और प्रैक्टिकल होते हैं। इनके लिए भावनाएं उतनी महत्वपूर्ण नहीं होतीं जितना कि तर्क। ये तभी तक वादा निभाते हैं जब तक उन्हें वह तार्किक लगे। अगर उन्हें लगता है कि वादा अब मायने नहीं रखता, तो वे बहुत ही शांति से उससे दूर हो जाते हैं। इन्हें बांधना बहुत मुश्किल होता है। इनके साथ रिश्ते में कमिटमेंट से ज्यादा 'दोस्ती' पर जोर दें, तब ये वादा निभाने की अधिक कोशिश करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ