Edited By Sarita Thapa,Updated: 03 Oct, 2026 03:48 PM
कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति को भी कर्ज़ का सहारा नहीं लेना पड़ता और ना ही कभी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Maa lakshmi Vastu Upay : कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति को भी कर्ज़ का सहारा नहीं लेना पड़ता और ना ही कभी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन कहा जाता है कि अगर कोई अनजाने में नियमों का उल्लंघन कर दें और या कोई ऐसा काम कर दें जो नहीं करना चाहिए, तो माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज़ होकर वहां से चली जाती है। दरअसल कई बार जाने-अनजाने में हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है और धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को स्वच्छता, सकारात्मकता और सदाचार बेहद प्रिय हैं। इसलिए घर में कुछ विशेष नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन से हैं वो काम हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और किन कार्यों को अपनाकर आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पहले बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उस स्थान पर माना जाता है,जहां स्वच्छता, शांति और सकारात्मकता रहती है। माना जाता है कि जिन घरों में साफ-सफाई नहीं रहती है, खासतौर से रसोई और पूजा घर में गंदगी रहती हो, वहां पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती है। ऐसे स्थान पर अलक्ष्मी का वास माना गया है यानी के दरिद्रता का।
इसके अलावा दरिद्रता से जुड़ी कुछ आदतों की बात करें तो कहा जाता है कि बिस्तर पर कभी भी गंदे या फिर गीले पैर लेकर ना तो चढ़ना चाहिए और न ही सोना चाहिए। वहीं कुछ लोगों को नाखून चबाने की भी आदत होती है, जिसे गलत माना गया है। माना जाता है कि इसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
आगे बता दें कि टूटी हुई कंघी से बालों को संवारना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रात को सिंक में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। रात के समय घर में झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए। इन सभी कार्यों को भी धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में स्त्री का सम्मान नहीं होता और अपने घर की बहु, बेटी, पत्नी और मां का अपमान करते हैं तथा अत्याचार करते हैं,बात-बात पर नीचा दिखाते हैं, माना जाता है कि उनके घर में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। कहा जाता है कि ऐसे घरों में कलह-क्लेश जैसी स्थिति रहती है और परिवार धीरे-धीरे नष्ट होने लगता है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले उपाय
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखना चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का प्रवेश मुख्य द्वार से ही होता है, इसलिए सुबह घर की सफाई करने के बाद मुख्य द्वार पर जल का छिड़काव करना और शुभ चिह्न जैसे स्वस्तिक या शुभ-लाभ बनाना मंगलकारी माना जाता है।
इसके अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल, सफेद मिठाई, खीर और सुगंधित वस्तुएं अर्पित करने से माता की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
घर में तुलसी का पौधा लगाना और नियमित रूप से उसकी पूजा करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी माता भगवान विष्णु को प्रिय हैं और जहां तुलसी का सम्मान होता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
इसके अलावा घर में रोजाना दीपक जलाना, भगवान का स्मरण करना और जरूरतमंदों की सहायता करना भी शुभ कार्यों में शामिल माना गया है। कहा जाता है कि जहां दया, धर्म और सकारात्मक सोच होती है, वहां मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ