Second Hand सामान खरीद रहे हैं तो घर में लाने से पहले जरूर जान लें ये वास्तु नियम

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 02:16 PM

second hand goods vastu rules

आज कल लोग पैसा बचाने के चक्कर में पुरानी चीजें खरीद लेते हैं, जो कि बहुत आम बात हो गई है। चाहे कम पैसे में घर का कोई सामान लेना हो, पुरानी गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक्स या विंटेज शोपीस या कपड़े लोग सेकेंड हैंड सामान काफी पसंद करते हैं।

Second Hand Goods Vastu Rules : आज कल लोग पैसा बचाने के चक्कर में पुरानी चीजें खरीद लेते हैं, जो कि बहुत आम बात हो गई है। चाहे कम पैसे में घर का कोई सामान लेना हो, पुरानी गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक्स या विंटेज शोपीस या कपड़े लोग सेकेंड हैंड सामान काफी पसंद करते हैं।  वास्तु शास्त्र और ऊर्जा विज्ञान के अनुसार, दूसरों का इस्तेमाल किया हुआ सामान घर में लेकर आने से र में क्लाह-कलेश  और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगी है। अगर आप भी पुरानी चीज खरीदने जा रहे हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाएं और ऐसी चीजें घर में लाने से पहले वास्तु के कुछ जरूरी नियमों का पालन कर लें। 

सेकेंड हैंड सामान लाने से पहले ध्यान रखें ये वास्तु नियम

इस्तेमाल किए गए कपड़े न पहनें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी के पहने हुए पुराने कपड़े या जूते खरीदने और पहनने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे कपड़ों में व्यक्ति की आभा सबसे तेज होती है। किसी बीमार, मानसिक तनाव या परेशान  व्यक्ति के कपड़े पहनने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन पर बुरा असरह डाल सकती है। 

पुराना पलंग या गद्दा 
कभी भी किसी और का इस्तेमाल किया हुआ पुराना पलंग या गद्दा नहीं खरीदना चाहिए। इस पर सोने से नींद में खलल, बुरे सपने और दांपत्य जीवन में अनबन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

घड़ी और शीशा 
दूसरों की पुरानी या बंद पड़ी घड़ियां और शीशा  घर में कभी न लाएं। वास्तु में बंद घड़ी को प्रगति में रुकावट माना जाता है और पुराना शीशा पिछले घर की नकारात्मक ऊर्जा को सीधे आपके घर में परावर्तित कर सकता है।

पुरानी चमड़े 
सेकेंड हैंड लेदर बैग, सोफा या जैकेट लाते समय सावधान रहें। वास्तु में चमड़े का संबंध राहु और शनि की ऊर्जा से माना जाता है, जो कई बार घर में मानसिक अशांति का कारण बन सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!