Indresh Upadhyay Ji Wife: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की कौन हैं दुल्हन, पढ़ें शादी की पूरी जानकारी ?

Edited By Updated: 04 Dec, 2025 03:28 PM

indresh upadhyay ji wife

Indresh Upadhyay Ji Wife: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी पर देश भर की निगाहें टिकी हुई हैं। वृंदावन के युवा एवं लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 5 दिसंबर 2025 को वे शादी के पवित्र बंधन में बंधने...

Indresh Upadhyay Ji Wife: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी पर देश भर की निगाहें टिकी हुई हैं। वृंदावन के युवा एवं लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 5 दिसंबर 2025 को वे शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। जयपुर के भव्य ताज आमेर होटल Taj Hotel Amer में विवाह का आयोजन हो रहा है, जिसमें संत-महंत, कथावाचक, सिंगर और कई प्रसिद्ध हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। सोशल मीडिया पर उनकी निकासी और बारात के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। मथुरा से जयपुर पहुंची बारात में भक्तों का उत्साह देखने लायक था।

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी?
इंद्रेश उपाध्याय जी की होने वाली पत्नी का नाम है शिप्रा शर्मा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार शिप्रा मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार अमृतसर (पंजाब) में निवास करता है। उनके पिता हरेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में डीएसपी रहे हैं। शिप्रा की पारिवारिक पृष्ठभूमि साधारण होते हुए भी मूल्यवान और संस्कारयुक्त मानी जाती है। हालांकि उनकी तस्वीरें और व्यक्तिगत जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं, जिससे विवाह को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी कब और कहां हो रही है?
तारीख: 5 दिसंबर 2025
स्थान: ताज आमेर होटल जयपुर Taj Hotel Amer, Jaipur
रिवाज: वैदिक-वेदांत परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार

वृंदावन में हल्दी, संगीत और अन्य परंपरागत रस्में पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को निकासी निकाली गई जिसमें इंद्रेश महाराज दूल्हा बने नज़र आए। उनकी भतीजी भी घोड़ी पर साथ बैठी दिखी। बाराती पारंपरिक पोशाक में हाथों में बांके बिहारी जी का निशान लेकर निकले। जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी में कौन-कौन होंगे शामिल ?
शादी में देश के अनेक प्रमुख संत और कथावाचक शामिल होने जा रहे हैं बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र शास्त्री), देवकीनंदन ठाकुर, राजेंद्र दास महाराज, पुंडरीक गोस्वामी, भजन सिंगर बी प्राक, विवाह-कार्ड भी खास आकर्षण में है, जिसे पूरी तरह वैदिक थीम पर डिज़ाइन किया गया है और इसके साथ वृंदावन के प्रमुख मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है।

इंद्रेश उपाध्याय जी की उम्र और परिचय
इंद्रेश उपाध्याय जी 28 वर्ष के हैं। उनका जन्म 7 अगस्त 1997 को वृंदावन में हुआ था। वे भारत के प्रमुख युवा कथावाचकों में से एक हैं। उनके पिता कृष्ण चंद्र शास्त्री स्वयं भी प्रसिद्ध कथावाचक हैं। उन्हें 'ठाकुर जी' और 'भागवत भास्कर' के नाम से जाना जाता है।

इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी क्यों बनी चर्चा का विषय?
इंद्रेश उपाध्याय सोशल मीडिया और भक्ति-जगत में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी कथा-वाणी, सरल शैली और भक्ति-भजनों ने उन्हें लाखों दिलों में स्थान दिलाया है। विवाह का भव्य और पारंपरिक स्वरूप, धार्मिक संतों एवं मशहूर हस्तियों की उपस्थिति, और पिछले दिनों की रस्म-रिवाजों की झलक। इन सभी कारणों से यह शादी भक्ति-परिवार और मीडिया दोनों में सुर्खियों में है। इसके अलावा, इस शादी के जरिए “पारंपरिक धर्म, युवा ऊर्जा और आधुनिक मीडिया” का संगम देखने को मिल रहा है। जो आजकल युवा पीढ़ी और सामाजिक मीडिया यूज़र दोनों को आकर्षित करता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!