January 2024 Gemini Horoscope: ऐसी रहेगी मिथुन राशि के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत

Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Dec, 2023 08:03 AM

आज बात करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का महीना ? चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में। जनवरी के दिन आपका

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January 2024 Gemini Horoscope: आज बात करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का महीना ? चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में। जनवरी के दिन आपका चन्द्रमा भाग्य स्थान को एक्टिव कर रहा है। साल की शुरुआत बेहद ही शुभ होने जा रही है। केतु आपकी कुंडली में चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये पूरा साल यही पर रहेंगे। बुध छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। सूर्य और मंगल सप्तम में हैं। ये गोचर शुभ नहीं माना जाता। शनि नौवें भाव में है और ये गोचर शुभ नहीं है। 7 को बुध राशि बदलेंगे। 

How will be the month of January in terms of karma and income कर्म और आय के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
14 जनवरी को सूर्य अष्टम भाव में आ जाएंगे। इसके बाद शुक्र का गोचर होगा। शुक्र 18 को राशि बदलेंगे। राहु यहां पर शुभ गोचर में हैं। राहु यहां पर आते है तो स्थान परिवर्तन करवा देते हैं। नई जॉब करने के बहुत से मौके मिल सकते हैं। इस भाव के स्वामी गुरु शुभ गोचर में हैं। आय स्थान पर गुरु अब अकेले रहकर काम करेंगे। 31 दिसम्बर को गुरु मार्गी हो गए हैं। मित्र की राशि में बैठे हैं, किसी भी अशुभ प्रभाव में नहीं है। कर्म और आय के लिहाज से समय बहुत बढ़िया रहेगा। आय के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

How will be the month of January in terms of relationships रिलेशनशिप के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
सप्तम भाव के ऊपर दो पाप ग्रहों का प्रभाव पड़ रहा है। दोनों को लग्न का देखना ऐसा स्थिति पैदा कर सकता है कि आप ओवर रियेक्ट कर जाएं। इसके बाद बुध गोचर करेंगे। सप्तम भाव के कारक ग्रह शुक्र होते हैं। ये गुरु का भाव है। गुरु इस भाव को दृष्टि दे रहे हैं। शुक्र यहां पर आकर ज्यादा बढ़िया काम कर जाएंगे। शुक्र रोमांस और रिलेशनशिप के कारक हैं। पार्टनर के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। शुक्र यहां पर आकर लग्न को देख रहे हैं। पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ मूवी या डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर शादी के लिए कोई लड़का या लड़की ढूंढ रहे है तो गुरु उसमें भी आपकी सहायता करेंगे। अगर सिंगल है तो उसके जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है। 

How will be the month of January in terms of health सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
हेल्थ वाला भाव खाली है। इस भाव के स्वामी मंगल बनते हैं और वो सूर्य को देख रहे हैं। इस भाव के ऊपर राहु का प्रभाव भी रहेगा। खान-पान का बेहद ध्यान रखें। खान-पान वाले भाव के ऊपर राहु की दृष्टि जा रही है। मंगल यहां पर बैठकर अष्टम दृष्टि से इसको देखेंगे। तीन पाप ग्रहों का दूसरे भाव को प्रभावित करना मुंह से संबंधित परेशानियां पैदा कर देता है। खान-पान को लेकर बेहद ध्यान दें। ड्राइविंग स्लो करें। 

How will be the month of January in terms of studies स्टडी के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
स्टूडेंट्स के लिए समय काफी बढ़िया है। गुरु पंचम को देख रहे हैं। पंचम हायर एजुकेशन का भाव है। स्टूडेंट्स के लिए समय काफी बढ़िया रहने वाला है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!