Daily horoscope : जानें, सभी 12 राशियों का भविष्य
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Apr, 2026 07:50 AM

मेष : पटे में गड़बड़ी रहने का डर, इसलिए खान-पान के मामले में अटैन्टिव रहना
मेष : पटे में गड़बड़ी रहने का डर, इसलिए खान-पान के मामले में अटैन्टिव रहना जरूरी होगा, सफर भी न करना ठीक रहेगा।
वृष: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, वैसे जो भी यत्न करें, पूरे जोर के साथ करें, क्योंकि आसानी के साथ कोई कोशिश सिरे न चढ़ेगी।
मिथुन: डरे-डरे तथा डावांडोल मन स्थिति के कारण आप किसी भी काम या यत्न को आगे न बढ़ा सकेंगे, मन भी परेशान-उदास सा रहेगा।
कर्क: संतान के लिए ग्रह परेशानी कारक है, बुद्धि गलत कामों की तरफ भटक सकती है, वैसे अर्थ दशा भी ठीक-ठाक रहेगी।
सिंह : जमीनी कामों के लिए ग्रह कमजोर, इसलिए जमीन के साथ जुड़े किसी भी काम को हाथ में लेने से बचना चाहिए।
कन्या : घटिया लोगों से निकटता रखनी किसी समय महंगी पड़ सकती है, मगर आम हालात अनुकूल से चलेंगे।
तुला: न तो कारोबारी टूर करें और न ही कोई कारोबारी काम लापरवाही के साथ करें, नुकसान का भी डर।
वृश्चिक: कामकाजी दशा ठीक-ठाक रहेगी, वैसे मानसिक टैंशन-परेशानी रह सकती है, कोई भी काम अनमने मन के साथ न करें।
धनु : सितारा खर्चों वाला, इसलिए जिन खर्चों को टाला जा सके, उन्हें टाल देना ठीक रहेगा, नुकसान का भी डर।
मकर: सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग फ्रूटफुल रहेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कुंभ: किसी अफसर के सख्त तथा नाराजगी वाले रुख के कारण आपकी कोई समस्या सिर उठा सकती है।
मीन : गलत कामों की तरफ भटकते अपने मन तथा सोच पर जब्त रखें, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।