Jupiter Transit 2024: देवगुरु बृहस्पति का सबसे बड़ा गोचर, सिंह राशि पर रहेगा कुछ इस तरह का प्रभाव

Edited By Updated: 16 May, 2024 02:42 PM

आज देव गुरु बृहस्पति की बात करेंगे। 1 मई को देव गुरु बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है। 1 मई को गुरु वृषभ राशि में गोचर करना शुरू कर दिया है और अगले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Transit:  आज देव गुरु बृहस्पति की बात करेंगे। 1 मई को देव गुरु बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है। 1 मई को गुरु वृषभ राशि में गोचर करना शुरू कर दिया है और अगले साल 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान गुरु 120 दिन के लिए वक्री भी होंगे। यह लगभग 9 अक्टूबर को होगा और 4 फरवरी को गुरु मार्गी हो जाएंगे। 6 मई के आसपास गुरु अस्त हो जाएंगे। 2 या 3 जून के आसपास गुरु उदय हो जाएंगे।

सिंह राशि के लिए गुरु का गोचर दसवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र की राशि में गुरु का गोचर है। सिंह राशि के लिए गुरु बढ़िया फल करते हैं। पंचम भाव में धनु राशि पड़ी हुई है। सिंह राशि के लिए गुरु बढ़िया फल करते हैं। ये अष्टम में भी होते हैं। मूलत्रिकोण राशि पंचम में हैं। पंचम कुंडली का दूसरा सबसे शुभ भाव होता है। गुरु का गोचर चंद्रमा से दशम शुभ नहीं होता है। आपकी लग्न कुंडली में यदि चंद्रमा से गुरु दशम में है तो गजकेसरी की योग की फार्मेशन होती है। दशम में गुरु का गोचर शुभ नहीं होता। गुरु की दृष्टि हमेशा शुभ होती है। गुरु की पांचवी दृष्टि जाएगी धन भाव के ऊपर। धन भाव के ऊपर केतु विराजमान हैं। धन में विषय में ज्यादा प्रोग्रेस नहीं हुई होगी। अगले एक साल के दौरान धन में वृद्धि होने की सम्भावना है। संचित धन दूसरे भाव से आता है। परिवार से संबंधित फायदा आपको देखने को मिलेगा। गुरु की एक दृष्टि जा रही है सातवें भाव के ऊपर। चौथा भाव आपका सुख स्थान है। कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। मां की हेल्थ को लेकर जो दिक्क्त थी वो दूर हो जाएगी। धन से संबंधित मामलों में वृद्धि देखने को मिलेगी। कर्ज का भार भी कम होता हुआ दिखाई देगा। रुका हुआ धन भी आपको वापिस मिल सकता है। यदि कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो आप देखेंगे चीजें आपके फेवर में होती हुई नजर आएंगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!