Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jul, 2026 01:55 PM

उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत जिले के टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चंपावत/पिथौरागढ़ (एजैंसी): उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत जिले के टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर ‘हर-हर महादेव’ एवं ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों का रुद्राक्ष की माला एवं भगवान शिव का पटका पहनाकर स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। अधिकारियों के मुताबिक, 49 श्रद्धालुओं का पहला जत्था दिल्ली से चलकर शनिवार शाम को टनकपुर पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ