Karj Mukti Ke Upay: गणेश जी की ये मूर्तियां देंगी कर्ज से राहत, जल्द ही बनेंगे धनवान

Edited By Updated: 10 Feb, 2025 09:19 AM

karj mukti ke upay

Karj Mukti Ke Upay aur Totke: वर्तमान में मध्यम परिवार का लगभग हर शख्स यह कहता है कि वह कर्ज से दबा हुआ है। कमाई सीमित है लेकिन खर्च ज्यादा, जिसके चलते वह कर्ज से ग्रस्त है। व्यक्ति कर्ज ले तो लेता है लेकिन उसे वापस करने में उसे एड़ी-चोटी का जोर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Karj Mukti Ke Upay aur Totke: वर्तमान में मध्यम परिवार का लगभग हर शख्स यह कहता है कि वह कर्ज से दबा हुआ है। कमाई सीमित है लेकिन खर्च ज्यादा, जिसके चलते वह कर्ज से ग्रस्त है। व्यक्ति कर्ज ले तो लेता है लेकिन उसे वापस करने में उसे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। सीमित संसाधनों के चलते वह उसकी पूर्ति नहीं कर पाता है। वैसे बड़े-बुजुर्ग यही कहते हैं कि कर्ज मौत के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता और आपको किसी न किसी जन्म में उस कर्ज की भरपाई करनी ही पड़ेगी। ऐसे में कोशिश करें कि कर्ज लें ही न और लिया है तो इसे जल्द से जल्द चुकाया जाए। माना जाता है कि कुछ ज्योतिष उपायों से भी आपको कर्ज को जल्द उतारने में सहायता मिल सकती है।

PunjabKesari Karj Mukti Ke Upay
Remedy of Lord Ganesha भगवान गणेश का उपाय
कर्ज और लोन से मुक्ति के लिए आप घर के मुख्यद्वार पर भगवान गणेश की दो मूर्तियां लगाएं, एक मेन गेट पर और दूसरी मेन गेट पर घर के अंदर की तरफ। दोनों मूर्तियों की पीठ एक-दूसरे से सट जाएं, मूर्तियों को इस तरह लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कर्ज से धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है।

PunjabKesari Karj Mukti Ke Upay
Worship Goddess Lakshmi माता लक्ष्मी की करें पूजा
माता लक्ष्मी आपको कर्ज से मुक्ति दिलवाएंगी। इसके लिए आपको मां को सफेद चीज, जैसे चावल से बनी खीर और दूध से बने पकवानों का भोग लगाएं। फिर इस भोग को घर में सबसे बड़ी महिला को आदर समेत खिलाएं और सभी को प्रसाद के रूप में दें तथा स्वयं भी खाएं। घर पर लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धीरे-धीरे आपका पूरा कर्ज उतर जाएगा।

PunjabKesari Karj Mukti Ke Upay
Chant the following mantras निम्न मंत्रों का करें जाप
मान्यताओं के अनुसार ‘ओम आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नम: ममालक्ष्मीं नाशय नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरुकुरु संपदं वर्धय वर्धय स्वाहा’ मंत्र का 44 दिनों तक लगातार 10 हजार बार जप करें तो धन-लाभ होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

वहीं श्रीलक्ष्मी गायत्री मंत्र ‘ओम ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात् ह्रीं ओम, का जप करना बहुत ही लाभदायक होता है। इस मंत्र को जपने के लिए कमलगट्टे की माला से नियमित 1008 बार जप करें।

PunjabKesari Karj Mukti Ke Upay

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!