Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jun, 2026 01:27 AM

7th Bada Mangal Remedies 2026: 16 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष का सातवां बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। सांतवें बड़े मंगल पर श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई हनुमान जी की भक्ति जीवन में आने वाली रुकावटों...
7th Bada Mangal Remedies 2026: ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल (बुढ़ा मंगल) का हिंदू धर्म में अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व है। इस बार यह अवसर और भी खास हो गया है क्योंकि इसी दिन मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जब बड़े मंगल और मंगल गोचर का ऐसा प्रभावशाली संयोग बनता है, तो हनुमान जी की भक्ति और मंगल ग्रह से जुड़े पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से किए गए उपाय अथवा पूजा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आर्थिक स्थिरता लेकर आते हैं।

16 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष का सातवां बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। सांतवें बड़े मंगल पर श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई हनुमान जी की भक्ति जीवन में आने वाली रुकावटों को भी कम करने में सहायक होती है। 16 जून को मंगल ग्रह का गोचर भी हो रहा है। मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि, पराक्रम, रक्त, भाई-बंधुओं, सुरक्षा और जीवन की सक्रियता का कारक ग्रह है। वहीं बड़े मंगल का संबंध संकटमोचन हनुमान जी की कृपा से जुड़ा हुआ माना जाता है।
मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी को चोला के साथ चमेली का तेल, सिंदूर और चने के साथ सूरजमुखी फूल अर्पित करें। इसके पश्चात पीपल की 9 पत्तियां लेकर चंदन की लकड़ी से उन पर श्रीराम लिखें और हनुमान जी को चढ़ाएं फिर हनुमान जी की 108 परिक्रमा लगाकर प्रार्थना करें। ऐसा करने से बिगड़े काम शीघ्र बनते हैं। मंगल मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से मंगल ऊर्जा संतुलित होती है।
मंगल मंत्र-"ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः"

रामभक्त हनुमान की कृपा जिस पर हो जाती है उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। कहा जाता है कि हनुमान जी कलयुग में भी विद्यमान है। हनुमान जी की पूजा-अर्चना से जादू-टोने, आर्थिक तंगी, रोग, ग्रह दोष, नकारात्मक ऊर्जा, डर आदि परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही व्यक्ति को जीवन के हर कार्यों में सफलता मिलती है। जानिए, हनुमान जी से संबंधित कुछ सरल उपाय।
आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं और गरीबों को खिलाएं। इससे सभी कर्ज दूर हो जाएंगे।
शनिदेव के कुप्रभावों से ग्रसित व्यक्ति को पूजा-पाठ करने के पश्चात भी राहत न मिले तो उसे शनिवार को राम भक्त हनुमान को चोला अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाकर हनुमान चालीसा या हनुमान जी के अन्य मंत्रों का जाप करें। तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद काले चने और गुड़ के साथ नारियल अर्पित करने के बाद शनि बाधा से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी के 108 नामों का जाप करें।

डर और तनाव से मुक्ति पाने के लिए 7 दिन हनुमान जी का विशेष पूजन करें। प्रतिदिन हनुमान अष्टक और हनुमान चालीसा का 100 बार पाठ करने से फायदेमंद होता है।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अपनी ऊंचाई के अनुसार नाल को गांठ बांधकर नारियल में लपेटें और उस पर केसर और सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ कर हनुमान जी को अर्पित करें।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बड़े मंगल की शाम पीपल के पेड़ के नीचे दक्षिण दिशा की ओर मुख करके 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ग्रहों की समस्या से मुक्ति पाने के लिए बड़े मंगलवार को काले चने और गुड़ लेकर हनुमान मंदिर में प्रसाद बांटें।
