Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Apr, 2026 01:30 AM

7 अप्रैल 2026 का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए एक दोराहे जैसा साबित हो सकता है। आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा आज जिस भाव में गोचर कर रहा है, वह संकेत देता है कि एक तरफ जहां सफलता के द्वार खुल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ छोटी-छोटी बातें आपके मानसिक सुकून...
Kark Rashifal 7 April : 7 अप्रैल 2026 का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए एक दोराहे जैसा साबित हो सकता है। आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा आज जिस भाव में गोचर कर रहा है, वह संकेत देता है कि एक तरफ जहां सफलता के द्वार खुल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ छोटी-छोटी बातें आपके मानसिक सुकून को भंग कर सकती हैं। आज का दिन यह तय करेगा कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर अवसरों को भुनाते हैं या तनाव के आगे घुटने टेक देते हैं। आइए जानते हैं करियर से लेकर सेहत तक का पूरा हाल।
करियर और व्यापार
करियर के मोर्चे पर आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए काफी सक्रिय रहने वाला है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं या किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके पक्ष में जा सकता है। आपकी रचनात्मकता और काम करने का अनूठा तरीका उच्चाधिकारियों को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ Ego की लड़ाई से बचें। कोई पुरानी गलती आज सामने आ सकती है, जिसे स्वीकार करना ही समझदारी होगी। व्यापारियों को आज नए अनुबंध मिल सकते हैं, लेकिन दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें।
मानसिक स्थिति
कर्क राशि के जातक बहुत संवेदनशील होते हैं और आज ग्रहों की चाल आपको थोड़ा भावुक बना सकती है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी या परिवार के किसी सदस्य की बातों से आपका मन खिन्न हो सकता है। ज्यादा सोचना आज आपकी सबसे बड़ी दुश्मन साबित होगी। छोटी बातों को दिल से न लगाएं। संगीत सुनें या अपने किसी पुराने मित्र से बात करें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
प्रेम और पारिवारिक जीवन
परिवार के साथ आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके तनाव को कम करने में दवा का काम करेगा। उनके साथ अपनी चिंताओं को साझा करें। प्रेमियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पार्टनर की किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे बातचीत से सुलझाना ही बेहतर है।
आर्थिक स्थिति और सेहत
आर्थिक रूप से आज कोई बड़ा जोखिम न लें। निवेश के लिए दिन सामान्य है। सेहत की बात करें तो आज आपको 'पाचन' और 'नींद' से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रात को हल्का भोजन करें और समय पर सोएं।
आज का विशेष महाउपाय
शिव जी का अभिषेक: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें। 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
सफेद वस्तु का प्रयोग: आज सफेद रंग के कपड़े पहनना या सफेद रुमाल साथ रखना आपके मन को शांत रखेगा।
शुभ अंक और रंग: आज आपका शुभ रंग सफेद या सिल्वर है और शुभ अंक 2 है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ