Kartik Maas 2024: इस दिन से शुरू हो रहा श्री हरि का प्रिय महीना, इन नियमों का पालन करने से कट जाएंगे समस्त दुःख

Edited By Updated: 16 Oct, 2024 04:00 AM

kartik maas 2024

सनातन धर्म में हर एक महीने का बहुत महत्व होता है। इस समय अश्विन का महीना चल रहा है और जल्द ही कार्तिक का महीना शुरू होने वाला है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kartik Maas 2024: सनातन धर्म में हर एक महीने का बहुत महत्व होता है। इस समय अश्विन का महीना चल रहा है और जल्द ही कार्तिक का महीना शुरू होने वाला है। श्री हरि को ये माह बहुत ही प्रिय है। यदि आप इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो आपके जीवन से दुःख-दर्द समाप्त हो जाते हैं। यह माह आमतौर पर अक्टूबर और नवंबर के बीच आता है और इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से होती है। कार्तिक माह का एक गहरा आध्यात्मिक महत्व है। इस महीने को ध्यान और साधना का समय माना जाता है। लोग इस दौरान ध्यान करते हैं, साधना करते हैं और आत्मा की शुद्धि के लिए प्रयास करते हैं। तो चलिए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है कार्तिक का महीना। 

When will the month of kartik start कब से शुरू होगा कार्तिक का महीना 
हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी और अगले महीने 15 नवंबर को इसका समापन हो जाएगा। ये महीना इस वजह से खास होता है क्योंकि इस माह में बहुत से बड़े-बड़े त्यौहार मनाए जाते हैं। इस माह में विशेष अनुष्ठान और पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है। लोग अपने घरों में तुलसी की पूजा करते हैं, और दीप जलाकर घर को रोशन करते हैं।

Rules of Kartik month कार्तिक माह के के नियम

कार्तिक महीने में सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।  स्नान करते समय गायत्री मंत्र का जप करें। 

कार्तिक महीने में तुलसी के नीचे दीपक जलाना और उसकी परिक्रमा करना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

कार्तिक माह में भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान शालिग्राम की पूजा करें। 

कार्तिक महीने में रोज़ाना गीता का पाठ करने से आपका जीवन सफलता की और बढ़ने लग जाता है। 

कार्तिक महीने में मंदिर, नदी, तीर्थ स्थान या घर में दीप प्रज्वलित करने का विधान है। 

कार्तिक महीने में अन्न, ऊनी वस्त्र, तिल, दीपदान, आंवला दान करना चाहिए।

कार्तिक महीने में मांसाहार, बासी या झूठा अन्न खाने से परहेज करना चाहिए। 

कार्तिक महीने में दोपहर में सोना नहीं चाहिए।

कार्तिक महीने में पलंग पर सोने की बजाए ज़मीन पर सोएं। 

कार्तिक महीने में रोज़ाना उगते सूर्य को जल देना चाहिए।

कार्तिक महीने में गुड़ का सेवन करें।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!