Karwa Chauth 2023: सुहाग की लंबी आयु के लिए इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Oct, 2023 09:01 AM

karwa chauth

पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में सुहागिनों के लिए ये पर्व बहुत ही खास होता है। इस दिन विवाहित

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Karwa Chauth: पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में सुहागिनों के लिए ये पर्व बहुत ही खास होता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां सुहाग की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती हैं। पहले समय में सिर्फ विवाहित महिलाएं ही ये व्रत रखती थी लेकिन बदलते समय के अनुसार अविवाहित लड़कियां भी ये व्रत रखने लगी हैं। ये व्रत बहुत ही कठिन होता है। सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। बता दें कि इस व्रत में गणेश जी और माता करवा की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार ये व्रत रखने से पति को जीवन में कभी भी दुःख का सामना नहीं करना पड़ता और उनकी आयु भी बहुत लम्बी होती है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं, वर्ष 2023 में कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत।

PunjabKesari Karwa Chauth

Date and time of Karva Chauth करवा चौथ की तिथि और मुहूर्त- वर्ष 2023 में 1 नवंबर बुधवार के दिन ये व्रत रखा जाएगा। अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाएं ये व्रत रखती हैं।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ: मंगलवार 31 अक्टूबर 2023 रात 09:30
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: बुधवार 01 नवंबर 2023, रात 09:19
करवा चौथ व्रत का समय: बुधवार 01 नवंबर, सुबह 06:36 – रात 08:26 तक
करवा चौथ पूजा का समय: 01 नवंबर शाम 05:44 से रात 07:02 तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: 01 नवंबर, रात 08:26 पर

PunjabKesari Karwa Chauth

Significance of Karva Chauth fast करवा चौथ व्रत की मान्यता
मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल के समय से करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है। कहते हैं श्री कृष्ण के कहने पर सबसे पहले द्रौपदी ने पांडवों की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखा था। इसी के साथ यह भी माना जाता है इस व्रत के कारण ही पांडवों के प्राणों पर कोई आंच नहीं आई थी। इस वजह से हर विवाहित स्त्री अपने सुहाग की लंबी आयु व खुशहाली के लिए ये व्रत रखती है।

PunjabKesari Karwa Chauth

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!