Laddu Gopal bhog in winter: सर्दी में लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों के भोग

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jan, 2024 07:59 AM

laddu gopal bhog in winter

घर में लड्डू गोपाल को रखना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल वास करते हैं, उनके जीवन में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Laddu Gopal bhog in winter: घर में लड्डू गोपाल को रखना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल वास करते हैं, उनके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और वहां सुख-शांति का माहौल कायम रहता है। लड्डू गोपाल को कान्हा, ठाकुर और बाल कृष्ण के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि लड्डू गोपाल की पूजा करने से अच्छे भविष्य, धन-वैभव की प्राप्ति होती है, इसलिए इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।

PunjabKesari Laddu Gopal bhog in winter
Laddu gopal bhog: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग लड्डू गोपाल को रखते हैं, उन्हें रोजाना स्नान कराना चाहिए। उनके नहाने का पानी भी मौसम के हिसाब से ही होना चाहिए। बताते हैं कि लड्डू गोपाल को सर्दी में क्या भोग लगाना चाहिए।

गर्म दूध पिलाएं
सर्दी में लड्डू गोपाल को गर्म दूध पिलाएं और कोशिश करें कि उसमें केसर और हल्दी जरूर डालें। इससे लड्डू गोपाल को ठंड नहीं लगेगी और उन्हें फायदा भी करेगा। साथ ही इससे वह प्रसन्न भी हो सकते हैं।

गोंद के लड्डू का भोग लगाएं
लड्डू गोपाल को ठंडी में गोंद के लड्डू का भोग लगाएं। यह बेहद फायदा भी करता है और कान्हा को भी ठंड नहीं लगेगी। कोशिश करें, कि गोंद का लड्डू एक समय ही खिलाएं। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

पीले लड्डू का भोग लगाएं
लड्डू गोपाल को सर्दी में पीले लड्डू का भोग लगाएं। जैसे कि बेसन के लड्डू। इसका भोग लगाने से भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भी बनी रहती है।

PunjabKesari Laddu Gopal bhog in winter
साग का भोग लगाएं
साग ठंडी के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। वहीं अगर आप लड्डू गोपाल को इसका भोग लगाना चाहते हैं, तो जरूर लगाएं। इसका भोग लगाने से आपको बुध ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है और लड्डू गोपाल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पंजीरी का भोग लगाएं
लड्डू गोपाल को पंजीरी का भोग जरूर लगाएं। इसे लगाने से व्यक्ति को कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और लड्डू गोपाल को भी यह बेहद पसंद है। इसलिए अभी ठंडी में लड्डू गोपाल को पंजीरी का ही भोग लगाएं।

पपीते का भोग लगाएं
लड्डू गोपाल को ठंडी में पपीते का भोग लगाना चाहिए। यह सेहत के लिए अच्छा होता है और बाल-गोपाल के लिए भी शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इसलिए पपीते का ही भोग लगाएं।

PunjabKesari Laddu Gopal bhog in winter

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!