Landslide in Vaishno Devi: वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

Edited By Updated: 03 Sep, 2024 07:14 AM

landslide in vaishno devi

वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले नए मार्ग पर पंछी क्षेत्र में सोमवार दोपहर को भूस्खलन हुआ जिससे लोहे के बने शैड गिरने से 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 वर्षीय बच्ची

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले नए मार्ग पर पंछी क्षेत्र में सोमवार दोपहर को भूस्खलन हुआ जिससे लोहे के बने शैड गिरने से 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी मिलते ही श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन दल, पुलिस प्रशासन व सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया चिकित्सकों ने 2 घायल महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। शव कटड़ा सी.एच.सी. में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घायल बच्ची का कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचार जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सपना (26) पत्नी अमित कुमार निवासी ध्यानपुर जिला गुरदासपुर (पंजाब) व नेहा (21) पत्नी अमित कुमार वर्मा निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। घायल बच्ची की पहचान सान्वी (6) पुत्री राकेश निवासी कानपुर के रूप में हुई है जिसका उपचार कटड़ा सी.एच.सी. में जारी है।

हादसे का शिकार हुए एक परिवार के सदस्य लाजपत प्रसाद ने बताया कि वे 8 लोग कानपुर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए हुए हैं। जैसे ही वे पंछी क्षेत्र में पहुंचे और आराम करने के लिए बैठे कि शैड के ऊपर बंदरों ने उछल-कूद करना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्हें पता नहीं चला कि किस तरह से यह हादसा हुआ।

प्रसाद ने बताया कि सान्वी उनकी नाती है, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है। नेहा उनके पड़ोस से ही बहू लगती है।  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!