लव राशिफल 2 अक्टूबर- तुझपे मर के ही तो मुझे जीना आया है

Edited By Updated: 02 Oct, 2025 08:27 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ बिताया गया समय यादगार होगा। अविवाहित जातकों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ बिताया गया समय यादगार होगा। अविवाहित जातकों को आकर्षण का अनुभव होगा।
सुझाव: संबंधों में जल्दबाज़ी न करें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।
उपाय: लाल फूल भगवान गणेश को अर्पित करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में परिपक्वता दिखाना जरूरी है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
सुझाव: पार्टनर की बातों को अनसुना न करें।
उपाय: गुलाब का इत्र शयनकक्ष में रखें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज संवाद आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। प्रेमी से दूर रह रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। नए रिश्तों की शुरुआत भी संभव है।
सुझाव: रिश्तों में वादों को निभाने की कोशिश करें।
उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। पुराने विवाद खत्म होंगे और रोमांस की नयी शुरुआत होगी। विवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है।
सुझाव: भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।
उपाय: माता दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा या समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
सुझाव: ईगो को दूर रखें वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है।
उपाय: सूर्य देव को गुड़ और गेहूं अर्पित करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में हल्की खटास आ सकती है। धैर्य और समझदारी रिश्ते को बचा लेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल की आवश्यकता है।
सुझाव: आलोचना से बचें।
उपाय: कुमारी कन्याओं को मिठाई खिलाएं। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बेहद शुभ है। पार्टनर के साथ पुरानी बातें ताजा होंगी और नए सपने देखेंगे।
सुझाव: अपने साथी को सरप्राइज दें।
उपाय: राधा-कृष्ण के मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। विवाहित जातकों को संतान सुख का आनंद मिलेगा।
सुझाव: शक से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर गुलाब की माला चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में रोमांच रहेगा। अविवाहितों को जीवनसाथी की तलाश में अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा का योग है।
सुझाव: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन स्थिर रिश्तों के लिए शुभ है। लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होगा। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए भी समय अच्छा है।
सुझाव: पुराने गिले-शिकवे भूलकर आगे बढ़ें।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। पार्टनर का सहयोग जीवन में नई ऊर्जा लाएगा। अविवाहितों को अचानक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
सुझाव: रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।
उपाय: गरीब बच्चों को नीला कपड़ा दान करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव दोनों रहेगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का विशेष स्नेह मिलेगा।
सुझाव: रिश्तों में अति-भावुक न बनें।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!