लव राशिफल 7 दिसंबर- तुमसे मिलने की तमन्ना है प्यार का इरादा है

Edited By Updated: 07 Dec, 2025 07:21 AM

love rashifal

मेष राशि (Aries Love Rashifal) आज प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अविवाहितों को

मेष राशि (Aries Love Rashifal)
आज प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अविवाहितों को अचानक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
उपाय: शाम के समय लाल फूल देवी को चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus Love Rashifal)
रिश्तों में स्थिरता और भरोसा मजबूत होगा। पार्टनर के साथ समय बिताना रिश्ते में गहराई लाएगा। पुराने मनमुटाव आज खत्म होंगे।
उपाय: गुलाबी कपड़े पहनें।

मिथुन राशि (Gemini Love Rashifal)
बातचीत में मीठास रखें क्योंकि छोटी सी बात गलतफहमी पैदा कर सकती है। अविवाहितों के लिए ऑनलाइन मुलाकात शुभ रहेगी।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें।

कर्क राशि (Cancer Love Rashifal)
आपका संवेदनशील स्वभाव पार्टनर को आपके और भी करीब लाएगा। दांपत्य जीवन में शांति और रोमांस दोनों बने रहेंगे।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।

सिंह राशि (Leo Love Rashifal)
लव लाइफ में जोश और आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर आपके आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे। सिंगल लोगों को क्रश से अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: सूर्य को जल दें।

कन्या राशि (Virgo Love Rashifal)
आज आप रिश्ते में स्थिरता चाहते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। गंभीर रिश्ते शादी की दिशा में बढ़ सकते हैं।
उपाय: कच्चे चावल मंदिर में चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra Love Rashifal)
प्रेम जीवन संतुलित और मधुर रहेगा। जो लोग रिश्ते में नई शुरुआत चाहते हैं, उन्हें अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा।
उपाय: गुलाब इत्र लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Love Rashifal)
रिश्तों में जुनून और गहराई बढ़ेगी। आज पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे। छुपे प्रेम का खुलासा हो सकता है।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius Love Rashifal)
भाग्य प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मन की बात कहने का सही समय। लव मैरिज के योग बन रहे हैं।
उपाय: केले के पौधे में जल दें।

मकर राशि (Capricorn Love Rashifal)
आज रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर आपके प्रति समर्पित रहेंगे। अकेले लोगों के जीवन में नया प्रेम प्रवेश कर सकता है।
उपाय: पीली दाल का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius Love Rashifal)
रिलेशनशिप में उम्मीद और खुशियां बढ़ेंगी। पार्टनर आपकी केयरिंग नेचर से खुश रहेंगे। मैसेज/कॉल पर रोमांटिक बातचीत होगी।
उपाय: नीले रंग का रुमाल साथ रखें।

मीन राशि (Pisces Love Rashifal)
नया रोमांस शुरू होने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की दिल से सुनेंगे। सिंगल मस्त रहेंगे।
उपाय: जल में गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!