Edited By Sarita Thapa,Updated: 01 May, 2026 04:09 PM

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर में मौजूद तिल केवल सामान्य निशान नहीं होते, बल्कि इनका बहुत खास महत्व होता है। गाल का तिल अक्सर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये सिर्फ beaurty spot सौभाग्य का प्रतीकर माना जाता है।
Mole on cheek meaning : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर में मौजूद तिल केवल सामान्य निशान नहीं होते, बल्कि इनका बहुत खास महत्व होता है। गाल का तिल अक्सर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये सिर्फ beaurty spot सौभाग्य का प्रतीकर माना जाता है। ये तिल सिर्फ सौंदर्य का हिस्सा नहीं, बल्कि आपके जीवन से जुड़े कई गहरे संकेत भी छुपाए हुए हो सकते हैं। कहा जाता है कि ये निशान व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन की दिशा के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। तो आइए जानते हैं कि गाल का तिल से जुड़े संकेतों के बारे में-
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गाल पर तिल होना भाग्य का संकेत तो होता है लेकिन तिल किस गाल पर है ये भी बेहद मायने रखता है। शास्त्रों के अनुसार दाएं यानी right गाल पर तिल होना बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि ये दाएं गाल पर तिल होना ये बताता हैं कि व्यक्ति आर्थिक रुप से स्थिर है और स्वभाव से थोड़ा भावुक लेकिन समझदार भी है। माना जाता है कि ऐसे लोग काफी सीधे बात करते हैं और काफी मेहनती होते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि जिनके दाएं गाल पर तिल होता है उनकी वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है और प्रेम बना रहता है।

बात करें उन लोगों को जिनके बाएं यानि की left गाल पर तिल हो तो इसे मतलब भी अलग हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के बाएं गाल पर तिल होता है वे स्वभाव से काफी सरल होते हैं और इन्हें सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। पैसों के मामले में देखा जाएं तो कहते हैं ऐसे लोग काफी खर्चिले होते हैं। ऐसे लोगों को शुरु शुरु में काफी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि माना जाता है कि जीवन का संघर्ष इन्हें मानसिक रुप से काफी ताकतवर बना देता है। इसके अलावा वो लोग जिनकी गाल के बीच में तिल होता है, ऐसे लोग बेहद ही भावुक स्वभाव के होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग पैसों के मामले में भी सुखी होते हैं। ऐसे लोग आसानी से सभी का मन मोह लेते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है।
शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों की गाल के निचल हिस्से पर तिल होता है, ऐसे लोग बहुत साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं। ये जल्दी किसी भी चीज़ से नहीं डरते हैं। ऐसे लोग समय के पाबंद माने जाते हैं और अपना हर काम समय पर पूरा करना पसंद करते हैं। कहते हैं कि ऐसे लोग हर प्रकार की परिस्थिति में खुश रहना पसंद करते हैं। मान्यताओं के अनुसार चेहरे पर तिल की केवल जगह ही नहीं बल्कि उसका स्वरुप यानि की वह तिल दिखता कैसे हैं, ये भी मायने रखता है। माना जाता है कि अगर तिल गहरा काला और छोटा हो तो इसे अच्छा माना जाता है। वहीं माना जाता है कि अगर तिल का रंग हल्का हो या भूरा हो तो ये थोड़ा कम परिणाम देता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ