Edited By Sarita Thapa,Updated: 19 Sep, 2025 06:01 AM

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो सदियों से रहस्यों में घिरे हुए हैं। इन प्राचीन मंदिरों को बनाने के पीछे कौन था और उनके निर्माण के पीछे की असली वजह क्या थी, ये सवाल आज भी लोगों के मन में एक रहस्य बन कर रह गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mysterious Temples: भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो सदियों से रहस्यों में घिरे हुए हैं। इन प्राचीन मंदिरों को बनाने के पीछे कौन था और उनके निर्माण के पीछे की असली वजह क्या थी, ये सवाल आज भी लोगों के मन में एक रहस्य बन कर रह गया है। ऐसे की कुछ मंदिर भारत में मौजूद हैं, जो अपनी प्राचीनता और रहस्यमयी इतिहास के कारण लोगों को हैरान कर देते हैं। इन मंदिरों के बारे में जानने के लिए लोग दूर-दूर से इनके दर्शन करने आते हैं। तो आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

ज्वालामुखी मंदिर
ज्वालामुखी मंदिर बहुत ही पुराना मंदिर है। ये हिमाचल प्रदेश में कालीधार पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर में माता सती की जीभ गिरी थी। ये मंदिर अपनी अनोखी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है। यहां देवी की प्रतिमा नहीं है, बल्कि धरती से निकलती प्राकृतिक ज्वालाएं माता के स्वरूप के रूप में पूजी जाती हैं। माना जाता है कि यहां की ज्वालाएं सदियों से बिना बुझी लगातार जल रही है। ये ज्वालाएं कहां और कैसे निकलती हैं, इसके बारे में जानने की बहुत कोशिश की गई। लकिन ये रहस्य कोई भी न सुलझा सका।

अमरनाथ गुफा
अमरनाथ गुफा भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जो भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां पर बर्फ से बनने वाला शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बनता है। इस शिवलिंग को बनाने के पीछे किसी भी इंसान का कोई हाथ नहीं हैं, इसलिए ये गुफा भी लोगों के रहस्य से कम नहीं है।

लिंगराज मंदिर
ओडिशा में स्थित लिंगराज मंदिर रहस्यों से भरा हुआ है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां भगवान शिव को लिंगराज यानी लिंगों के राजा के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर के ऊपर से कोई भी पक्षी या आकाश यान नहीं उड़ता। ऐसा क्यों है इसके बारे में आज तक कोई भी जान नहीं पाया है। ये मंदिर अपनी अनोखे रहस्य के कारण भक्तों और इतिहास प्रेमियों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
