Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Mar, 2026 08:44 AM

पुरी (प.स.): ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के पास मंगलवार को ‘डोला पूर्णिमा’ के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी फैलने के कारण कुछ
पुरी (प.स.): ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के पास मंगलवार को ‘डोला पूर्णिमा’ के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी फैलने के कारण कुछ समय के लिए हल्का तनाव फैल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया।
मंगलवार को ‘डोला पूर्णिमा’ के अवसर पर मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए थे। कुछ लोग उस ओर उमड़े जहां एक पंडाल पर देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित थीं। फलस्वरूप कुछ देर के लिए भीड़भाड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि हालांकि कुछ ही मिनटों में भीड़ छंट गई और स्थिति सामान्य हो गई।