Shardiya Navratri puja vidhi: नवरात्र की पूजा विधि से हैं अनजान, इस विधि से पाएं मां दुर्गा का दुलार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Oct, 2023 09:21 AM

navratri

नव शब्द का अर्थ है नौ अथवा नया। अमावस्या की रात से अष्टमी तक या पड़वा से नवमी की दोपहर तक व्रत नियम चलने से नौ रात यानी ‘नवरात्र’ नाम सार्थक है। इनको व्यक्तिगत रूप से महत्त्व देने के लिए नौ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2023 puja vidhi: नव शब्द का अर्थ है नौ अथवा नया। अमावस्या की रात से अष्टमी तक या पड़वा से नवमी की दोपहर तक व्रत नियम चलने से नौ रात यानी ‘नवरात्र’ नाम सार्थक है। इनको व्यक्तिगत रूप से महत्त्व देने के लिए नौ दिन नौ दुर्गाओं के लिए कहे जाते हैं। विधि-विधान से पूजन किए जानें से अधिक मां दुर्गा का भावों से पूजन किए जाने पर वह अधिक प्रसन्न होती हैं। अगर आप मंत्रों से अनजान हैं तो केवल पूजन करते समय दुर्गा सप्तशती में दिए गए मंत्र से समस्त पूजन सामग्री अर्पित करें। 
 
PunjabKesari Shardiya Navratri puja vidhi
Shardiya Navratri 2023 Mantra: नवार्ण मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे

Shardiya Navratri 2023 puja vidhi: मां शक्ति का यह मंत्र समर्थ है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार पूजन सामग्री लाएं और प्रेम भाव से पूजन करें। संभव हो तो श्रृंगार का सामान, नारियल और चुनरी अवश्य अर्पित करें। नौ दिन श्रद्धा भाव से ब्रह्म मुहूर्त में और संध्याकाल में सपरिवार आरती करें और अंत में क्षमा प्रार्थना अवश्य करें। 
 
PunjabKesari Shardiya Navratri puja vidhi

Perform Maa Durga Aarti with this method इस विधि से करें मां दुर्गा की आरती
आरती के कुछ विशेष नियम होते हैं। विशेष ध्यान देने योग्य बात यह है कि देवी-देवताओं के सम्मुख चौदह बार आरती उतारनी चाहिए। चार बार चरणों पर से, दो बार नाभि पर से, एक बार मुख पर से तथा सात बार पूरे शरीर पर से आरती करने का नियम है। आरती की बत्तियां 1, 5, 7 अर्थात विषम संख्या में ही बत्तियां बनाकर आरती की जानी चाहिए। 
 
PunjabKesari Shardiya Navratri puja vidhi

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!