संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे अनुराग ठाकुर

Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Feb, 2024 07:28 AM

new delhi

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता की आड़ में संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रसारण

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता की आड़ में संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ लगातार संवाद स्थापित किया गया, ताकि हम मनोरंजन के साथ-साथ जिम्मेदारी का संतुलन बना सकें। उनको बार-बार निर्देश दिए गए। वह एक पुस्तक विमोचन समारोह में बोल रहे थे। 

ठाकुर ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि स्वस्थ मनोरंजन ही स्वस्थ समाज की आधारशिला रखता है, नींव रखता है। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर तथा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी उप​स्थित रहे। 

सुनील आंबेकर ने कहा कि समाज में हमें हमेशा अपनी धर्म-संस्कृति के अनुसार ही बातों या अन्य चीजों का निर्माण करना चाहिए, जिसमें मनोरंजन उद्योग भी आता है। भारत कला का उत्सव है। 

डॉ. जोशी ने कहा कि ओ.टी.टी पर भी किस प्रकार का नियमन किया जा सकता है, उसके बारे में सोचना होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!