इन मूलांक की महिलाएं होती हैं धन की रानी, बिजनेस में छूती हैं कामयाबी की ऊंचाइयां

Edited By Updated: 17 Sep, 2025 07:00 AM

numerology

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जो आपके जन्म तिथि के माध्यम से आपके स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा के बारे में गहन जानकारी देता है। इसमें मूलांक यानी जन्म तिथि के जोड़ से प्राप्त अंक को बहुत महत्व दिया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जो आपके जन्म तिथि के माध्यम से आपके स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा के बारे में गहन जानकारी देता है। इसमें मूलांक यानी जन्म तिथि के जोड़ से प्राप्त अंक को बहुत महत्व दिया जाता है। हर मूलांक का अपना एक विशेष प्रभाव होता है और यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच, करियर और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। आज हम बात कर रहे हैं उन 2 विशेष मूलांकों की महिलाओं की, जिन्हें पैसा कमाने में मास्टर माना जाता है और जो बिजनेस या व्यापार के क्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त करती हैं। ये महिलाएं सिर्फ मेहनती ही नहीं होतीं, बल्कि इनकी सोच रणनीतिक, दूरदर्शी और व्यावहारिक होती है। तो आइए जानते हैं कौन-से हैं वो मूलांक और उनमें क्या खासियत होती है।

PunjabKesari Numerology

मूलांक 1
मूलांक 1 सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य को राजाओं का ग्रह माना जाता है और इसी तरह मूलांक 1 की महिलाएं भी जन्मजात लीडर होती हैं। उनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। वे जिस भी क्षेत्र में कदम रखती हैं, वहां अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं। उनमें निर्णय लेने की जबरदस्त क्षमता होती है। जोखिम लेने से डरती नहीं हैं और नई राहों को अपनाने में यकीन रखती हैं। वे अपने विचारों को स्पष्ट तरीके से सामने रखने में माहिर होती हैं। मूलांक 1 की महिलाएं पैसा कमाने के मौके खुद बनाना जानती हैं। वे खर्च के साथ-साथ बचत और निवेश की समझ भी रखती हैं इसलिए अक्सर जीवन में आर्थिक रूप से स्थिर और समृद्ध होती हैं।

PunjabKesari Numerology

मूलांक 8 
मूलांक 8 शनि ग्रह से प्रभावित होता है, जिसे कर्म का ग्रह माना गया है। यह ग्रह व्यक्ति को कठिन मेहनत, अनुशासन और गंभीरता सिखाता है। मूलांक 8 की महिलाएं अपने जीवन में संघर्ष से डरती नहीं हैं, बल्कि उसे पार करते हुए सफलता की सीढ़ियां चढ़ती हैं। उनके पास दीर्घकालिक योजना बनाने की गजब की क्षमता होती है। वे रिस्क को समझकर सोच-समझकर कदम उठाती हैं। चुनौतियों को अवसर में बदलने की कला उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

मूलांक 8 की महिलाएं धीरे-धीरे लेकिन स्थायी रूप से तरक्की करती हैं। शुरुआत में हो सकता है कि उन्हें मेहनत के अनुरूप फल न मिले लेकिन समय के साथ उनका परिश्रम रंग लाता है। ये महिलाएं पैसे को समझदारी से खर्च करती हैं और निवेश को प्राथमिकता देती हैं, जिससे भविष्य में उन्हें स्थायित्व मिलता है।
 

PunjabKesari Numerology

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!