Edited By Radhika,Updated: 17 Apr, 2026 06:24 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं क्योंकि संघर्ष के दिनों में वह उनके साथ खड़ी रहीं।
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं क्योंकि संघर्ष के दिनों में वह उनके साथ खड़ी रहीं। गोरखपुर से लोकसभा सदस्य ने महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयकों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को भी अपनी पत्नियों के पैर छूने चाहिए और यदि वे ऐसा करेंगे तभी 'रवि किशन' बनेंगे और दुनिया उन्हें जानेगी।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा में दिखा राघव का 'बागी' अंदाज, सेल्फ- रोस्ट करते हुए बोले- 'मैं हटाया गया उपनेता हाजिर हूँ'
उन्होंने कहा, ''मुझे लाखों वोट मिलता है। उसमें एक-डेढ़ लाख मेरी धर्मपत्नी लाती हैं। मैं उनके पैर छूता हूं...पैर क्यों नहीं छूना चाहिए। जब मैं सिनेमा में संघर्ष कर रहा था तो उन्होंने गरीबी में मेरा साथ दिया। मैं उनके पैर क्यों नहीं छूऊंगा?'' उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी पैर नहीं छूने देती हैं, लेकिन जब वह गहरी नींद में होती हैं तब मैं पैर छूता हूं।'' रवि किशन ने कहा, ''विरोधियों को भी छूना चाहिए। तभी वे रवि किशन बनेंगे और दुनिया जानेगी।''