Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Nov, 2025 07:35 AM

Numerology Prediction 2026: अंकज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 का कुल योग 1 बनता है — (2+0+2+6 = 10 → 1+0 = 1)। अंक 1 के स्वामी हैं सूर्य देव, जिन्हें ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य ऊर्जा, तेज, सफलता, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यही कारण है...
Numerology Prediction 2026: अंकज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 का कुल योग 1 बनता है — (2+0+2+6 = 10 → 1+0 = 1)। अंक 1 के स्वामी हैं सूर्य देव, जिन्हें ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य ऊर्जा, तेज, सफलता, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यही कारण है कि 2026 उन लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है जिनका मूलांक सूर्य से सामंजस्य रखता है। नया वर्ष तीन मूलांकों मूलांक 1, मूलांक 3 और मूलांक 5 वालों के लिए अपार सफलता, धन लाभ और प्रतिष्ठा लेकर आने वाला है।

2026 का मूलांक प्रभाव — सूर्य का साल, सफलता का साल है 2026। कार्यस्थल पर तरक्की, मान-सम्मान में वृद्धि, नए अवसरों की प्राप्ति, धन लाभ के बड़े योग बनेंगे। रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। सूर्य की कृपा से ये तीन मूलांक अपनी मेहनत का दोगुना फल प्राप्त करेंगे।
मूलांक 1 – तरक्की और सम्मान का स्वर्णिम वर्ष (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
साल 2026 आपके लिए शानदार साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के मजबूत योग बनेंगे। नई नौकरी, नया व्यवसाय शुरू करने के लिए बेहतरीन समय। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संचय बढ़ेगा। अधिकार और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ, विदेश संबंधित कार्य सफल। आपकी लीडरशिप क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। सूर्य की विशेष कृपा से यह वर्ष आपके लिए करियर में सफलता लेकर आ सकता है।

मूलांक 3 – आर्थिक उन्नति और बिजनेस ग्रोथ का समय (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)
मूलांक 3 वालों के लिए 2026 सबसे शुभ वर्षों में से एक रहेगा। आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा। बिजनेस में बड़े मुनाफे की संभावना। कार्यस्थल पर पदोन्नति व प्रशंसा। विदेश यात्रा या विदेशी काम में सफलता। रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ेगा। सेहत अच्छी और मानसिक शांति बढ़ेगी। गुरु और सूर्य की संयुक्त कृपा से यह वर्ष स्थिरता और समृद्धि का संकेत देता है।
मूलांक 5 – धन लाभ, निवेश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी (जन्म तिथि: 5, 14, 23)
2026 मूलांक 5 वालों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा। करियर में बड़ी प्रगति। निवेशों से भारी लाभ की संभावना है। बिजनेस में नई ऊंचाइयां। प्रेम जीवन शानदार रहेगा। मान-सम्मान और सोशल स्टेटस बढ़ेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट व नए अवसर मिलेंगे। बुध और सूर्य की जोड़ी आपकी किस्मत को नया मोड़ दे सकती है।
मूलांक 1, 3 और 5 के जातकों के लिए वर्ष 2026 जीवन की दिशा बदलने वाला साल साबित होगा। आर्थिक मजबूती, करियर में उन्नति, रिश्तों में सुधार और अपार सफलता इस वर्ष की पहचान होगी।
