October 2023 Aries Horoscope: मेष राशि के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Sep, 2023 10:07 AM

आज बात करेंगे कि मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? 1 अक्टूबर के दिन गुरु, राहु और चंद्रमा अपने मेष लग्न में ही हैं। शुक्र चौथे भाव में हैं और ये शुभ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कि मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? 1 अक्टूबर के दिन गुरु, राहु और चंद्रमा अपने मेष लग्न में ही हैं। शुक्र चौथे भाव में हैं और ये शुभ गोचर में हैं। बुध पंचम में हैं और ये भी शुभ गोचर में नहीं है। मंगल और सूर्य दोनों शुभ गोचर में हैं। केतु का गोचर शुभ नहीं है लेकिन शनि का गोचर शुभ है। तीनों पाप ग्रह शुभ गोचर में हैं और शुक्र भी शुभ गोचर में हैं। बुध राशि परिवर्तन करेंगे और छठे भाव में आ जाएंगे। 9 में से 5 ग्रह आपके लिए शुभ गोचर में रहेंगे। 3 अक्टूबर को मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। केंद्र में मंगल, सूर्य, केतु, गुरु और राहु साथ में रहेंगे पूरा महीना। मंगल राशि का स्वामी होने के बाद राशि को देख रहा है।

Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म और आय दोनों भावों के स्वामी शनि बनते हैं आपके लिए चूंकि शनि शुभ गोचर में हैं। धन के स्वामी गुरु हैं और आय के कारक शुक्र हैं और ये जाकर पंचम में बैठे हुए हैं। आय में वृद्धि हो सकती है।

Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप को लेकर थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है। इस भाव का स्वामी शुक्र है और इसके ऊपर गुरु की दृष्टि है। मंगल और केतु जहां पर भी आ जाते हैं तो झगड़ा होने के चांस बढ़ जाते हैं।

Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से बुध छठे भाव में आ जाएंगे। बुध खुद ही छठे भाव के स्वामी हैं। छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का भाव है। सूर्य हेल्थ के कारक हैं और शुभ गोचर में हैं। यहां पर आपको इसका भी फायदा मिलेगा। गाड़ी थोड़ी धीमी चलाएं। शनि मंगल के साथ अष्टम के भी स्वामी हैं। राहु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहा है। मंगल लग्न का स्वामी है। मंगल की दृष्टि वाणी वाले भाव के ऊपर जा रही है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पार्टनर की हेल्थ को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। पंचम भाव में शुक्र का गोचर सिंगल के लिए बहुत बढ़िया है।

Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए गुरु की दृष्टि पंचम के ऊपर है। बुध से पढ़ाई देखी जाती है और ये छठे भाव में जाकर उच्च के हो गए हैं। छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!