Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2026 11:05 AM

नवरात्र महोत्सव-2026 के दूसरे दिन सोमवार को जम्मू-कश्मीर एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी की ओर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। कटड़ा के एएसपी कामेश्वर पुरी ने डीएसपी डॉ. भीष्म दुबे और एस.एच.ओ. संजीत शर्मा की मौजूदगी में इस प्रभात फेरी की शुरुआत की गई।
कटड़ा (अमित): नवरात्र महोत्सव-2026 के दूसरे दिन सोमवार को जम्मू-कश्मीर एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी की ओर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। कटड़ा के एएसपी कामेश्वर पुरी ने डीएसपी डॉ. भीष्म दुबे और एस.एच.ओ. संजीत शर्मा की मौजूदगी में इस प्रभात फेरी की शुरुआत की गई।
यह प्रभात फेरी बस स्टैंड से शुरू होकर बाणगंगा मार्ग और दर्शनी ड्योढ़ी होते हुए मुख्य बाजार से वापस बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकारों, एनसीसी कैडेट्स, वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान निजी स्कूल के सौजन्य से धार्मिक शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार पाधा ने सभी सहयोगियों का प्रभात फेरियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।