Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 Oct, 2026 07:35 AM

शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दो दिनों में 95,546 श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में शीश नवाया, जबकि मंगलवार को तीसरे दिन करीब सैंकड़ों श्रद्धालुओं के आर.एफ....
कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दो दिनों में 95,546 श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में शीश नवाया, जबकि मंगलवार को तीसरे दिन करीब सैंकड़ों श्रद्धालुओं के आर.एफ. आई.डी. कार्ड लेकर यात्रा पर जाने के साथ तीन दिनों का कुल आंकड़ा लगभग 1,41,150 लाख से अधिक तक पहुंच गया।
नवरात्र के चलते धर्मनगरी कटड़ा से लेकर मां वैष्णो देवी भवन तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। भवन पर मां के दर्शन कर श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आ रहे हैं। वहीं, श्रद्धालु यात्रा पर पड़ने वाले अन्य पड़ाव बानगंगा, चरण पादुका, अर्द्धकुंवारी में भी नमन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
यात्रा पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पहले नवरात्र पर 47,346 श्रद्धालु, जबकि सोमवार को 48,200 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर माता रानी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था तो वहीं मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की आमद लगातार जारी रही और यात्रा का आंकड़ा करीब 45,604 से अधिक तक पहुंच गया। वहीं, मंगलवार को मौसम साफ रहने के चलते हैलीकॉप्टर और बैटरी कार सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं, जिसका श्रद्धालुओं ने काफी लुत्फ उठाया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ