पांवटा साहिब में गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, युवक-युवती हिरासत में

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 09:05 AM

paonta sahib murder news

शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के करीब 1 से 2 बजे के बीच एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम निवासी गांव आवत, डाकघर कोटी उतरू, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई...

पांवटा साहिब (कपिल): शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के करीब 1 से 2 बजे के बीच एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम निवासी गांव आवत, डाकघर कोटी उतरू, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाव सिंह शिलाई में सब्जी की दुकान चलाता था और किसी काम से पांवटा साहिब आया हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सी.सी.टी.वी. फुटेज में 1 से 2 बजे के बीच एक व्यक्ति नगर परिषद की पार्किंग की ओर से विश्वकर्मा चौक की तरफ आता दिखाई दे रहा है। वह गले को पकड़कर भागता नजर आया और कुछ दूरी पर विश्वकर्मा चौक के पास गिर पड़ा। खून से लथपथ हालत में पड़े व्यक्ति को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ए.एस.पी. नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मोहम्मद आमिर नामक युवक और रेखा नाम की युवती को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों की मृतक से जान-पहचान होने की बात सामने आई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!