Pitru Paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में इन जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ दौड़े चले आएंगे आपकी रक्षा के लिए

Edited By Updated: 05 Sep, 2024 05:00 AM

pitru paksha

पंचांग के मुताबिक 17 सितम्बर से पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। ये एक ऐसा समय होता है जब परिवार के सदस्य अपने पूर्वजों को सम्मान देने और उनकी आत्मा की शांति के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pitru Paksha: पंचांग के मुताबिक 17 सितम्बर से पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। ये एक ऐसा समय होता है जब परिवार के सदस्य अपने पूर्वजों को सम्मान देने और उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। यह समय वर्ष में एक बार आता है और 15 दिनों तक चलता है। मान्यताओं के अनुसार इन दिनों के दौरान पूर्वजों की आत्माएं इस धरती पर आती हैं और उनके प्रति किए गए कर्मों का असर होता है। इस वजह से घर के सदस्य उन्हें खुश करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए बहुत सी विभिन्न धार्मिक क्रियाएं करते हैं। ऐसे में घर की कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर दीपक जलाने से पितृ सदैव आपकी रक्षा करते हैं। 

Ghar ka pooja sthan घर का पूजा स्थान
घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह स्थान पवित्र होता है और यहां दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। दीपक जलाते समय, परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर पूर्वजों के लिए प्रार्थना और श्रद्धांजलि अर्पित करें। 

PunjabKesari Pitru Paksha

In the yard or garden घर के आंगन या बगीचे में
घर के आंगन या बगीचे में दीपक जलाना भी शुभ होता है। यह स्थान खुला और स्वच्छ होता है जिससे ऊर्जा का प्रवाह अच्छा होता है। इस स्थान पर दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह पितरों को संतुष्ट करता है। इसके साथ ही, घर की समृद्धि और सुख-शांति भी बनी रहती है।

Near a clean water source स्वच्छ जल स्रोत के पास
नदियां, कुएं या तालाब जैसे स्वच्छ जलके पास दीपक जलाना पितृ पक्ष के दौरान शुभ माना जाता है। जल का संबंध शुद्धता और ताजगी से होता है और इससे दीपक जलाने से पितरों को शांति मिलती है। इसके अलावा ऐसा करने से  पितरों के साथ-साथ प्रकृति के प्रति भी सम्मान प्रकट होता है।

Under the trees वृक्षों के नीचे
 र्मिक मान्यता के अनुसार, पेड़-पौधों और वृक्षों को पवित्र माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान वृक्षों के नीचे दीपक जलाना एक शुभ संकेत होता है। यह न केवल पितरों को सम्मान देता है बल्कि पर्यावरण की रक्षा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा को भी दर्शाता है।

PunjabKesari Pitru Paksha

In a sacred place पवित्र स्थान पर
कई  जगहों पर पितृ पक्ष के दौरान विशेष पवित्र स्थान होते हैं, जहां लोग दीपक जलाते हैं। यह स्थान आमतौर पर मंदिर या किसी धार्मिक स्थल के आसपास होते हैं। इन स्थलों पर दीपक जलाने से पितरों को विशेष रूप से प्रसन्न किया जा सकता है। 

Importance of lighting a lamp दीपक जलाने का महत्व
पितृपक्ष के दौरान दीपक जलाने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत बड़ा है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से दियों का प्रकाश  पितरों की आत्मा को अंधकार से बाहर निकालता है और उन्हें शांति प्रदान करता है। इन जगहों पर दीपक जलाने से पितृ तो खुश होते ही हैं साथ में घर में पॉजिटिव वाइब्स का वास बना रहता है।

PunjabKesari Pitru Paksha

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!