Edited By Sarita Thapa,Updated: 29 May, 2026 10:48 AM

देश के प्रमुख संत प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। 13 दिनों के अंतराल के बाद प्रेमानंद जी महाराज की पद यात्रा 28 मई, 2026 गुरुवार को शुरु हो गई है।
Premanand Ji Maharaj news : देश के प्रमुख संत प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। 13 दिनों के अंतराल के बाद प्रेमानंद जी महाराज की पद यात्रा 28 मई, 2026 गुरुवार को शुरु हो गई है। संत प्रेमानंद जी की खराब सेहत को लेकर जो खबरें सामने आ रही थी अब उनमें विराम लग गया है। भक्तों के 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद महाराज जी ने उन्हें फिर से अपने दर्शन करने का मौका दिया और प्रसिद्ध पत्रयात्रा फिर शुरु हो गई है।
कहां से निकली प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा
जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा गुरुवार की सुबह 8.30 बजे के करीब वृंदावन के केलि कुंज आश्रम अपने भक्तों को दर्शन देते हुए निकली। अपने भक्तों को 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद केलि कुंज आश्रम से होते हुए गौतम ऋषि आश्रम तक दर्शन दिए। अपने प्रिय संत की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु रात से ही सड़कों के किनारे कतारों में खड़े थे। लोगों ने महाराज जी के स्वागत में रास्ते भर फूल बरसाए और पलक-पावड़े बिछा दिए। साथ ही भक्तों ने महाराज की अच्छी सेहत में सुधार होने पर अपनी खुशी को भी जाहिर किया।
सामने आया भावुक कर देने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर इस पदयात्रा का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद जी महाराज अपने चिर-परिचित शांत स्वभाव और चेहरे पर मंद मुस्कान लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। वह हाथ जोड़कर और हाथ उठाकर वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। महाराज जी को अपने बीच पाकर कई भक्त इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ