शिमला के भूतेश्वर महाराज मंदिर के पुजारी का मर्डर, झाड़ियों में मिला शव

Edited By Updated: 14 Aug, 2023 09:25 AM

priest found dead in shimla temple

शिमला (जस्टा): शिमला के तहत आने वाले क्षेत्र कांटी गांव में भूतेश्वर महाराज मंदिर के पुजारी का मर्डर करने का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुजारी का शव मंदिर के साथ ही

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शिमला (जस्टा): शिमला के तहत आने वाले क्षेत्र कांटी गांव में भूतेश्वर महाराज मंदिर के पुजारी का मर्डर करने का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुजारी का शव मंदिर के साथ ही झाड़ियों में पड़ा हुआ था। पुजारी के शव का पता तब चला जब लोगों द्वारा उन्हें समारोह में बुलाया जाना था। पुलिस ने थाना ढली में आई.पी.सी. की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को कमल सिंह निवासी ग्राम पनोली जुब्बड़ ने शिकायत दी है कि वह पेशे से किसान है। इसके गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर कांटी गांव में भूतेश्वर महाराज का मंदिर है। महाराष्ट्र के रहने वाले सुनील दास मार्च 2021 से इस मंदिर में पुजारी के रूप में काम कर रहे थे, जो मंदिर परिसर में ही रहते थे। मंदिर परिसर में पुजारी की कुटिया और रसोईघर है। शुक्रवार को दिन में सत्यपाल का फोन आया और उसने बताया कि उसके घर में कोई समारोह है। इसके लिए उन्हें पुजारी सुनील दास को घर फोन करना पड़ा, लेकिन पुजारी का फोन बंद था। जब वह मंदिर पहुंचा तो सत्यपाल और उसका भाई दिनेश भी मंदिर पहुंचे और उन्होंने देखा कि पुजारी की कुटिया और रसोई का दरवाजा बंद था और पुजारी वहां नहीं थे। मंदिर के पास ही झाड़ियों में पुजारी का शव पड़ा हुआ था। शव को देखकर ऐसा लगा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुनील दास की हत्या कर दी है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुजारी के मुंह पर कुछ निशान थे जिनमें कीड़े पड़ गए थे। झाड़ियों के बीच पड़ा शव करीब 3 दिन पहले का लग रहा है। मौके पर फॉरैंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!