प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बिश्केक’ में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 11:25 AM

prime minister modi news

किर्गिस्तान आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय के सदस्यों, शिक्षाविदों, शोधकर्त्ताओं तथा योग प्रेमियों समेत भारत से करीबी जुड़ाव रखने वाले लोगों से बातचीत की।

बिश्केक (एजैंसी): किर्गिस्तान आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय के सदस्यों, शिक्षाविदों, शोधकर्त्ताओं तथा योग प्रेमियों समेत भारत से करीबी जुड़ाव रखने वाले लोगों से बातचीत की। मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों के स्थायी प्रभाव को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि गांधी जी के विचारों का हमारे मन पर हमेशा अद्वितीय प्रभाव रहेगा। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए ‘शांति, अहिंसा और सद्भाव के उनके शाश्वत संदेश’ को याद किया। श्रद्धांजलि ने गांधी जी के आदर्शों की चिरस्थायी प्रासंगिकता और उनकी सार्वभौमिक स्वीकार्यता को दर्शाया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!