राधा अष्टमी से पहले राधा रानी को लगाएं उनका ये प्रिय भोग, घर-परिवार पर बनी रहेगी राधा रानी की कृपा

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 11:01 AM

radha ashtami bhog

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मानाया जाता है। इस साल राधा अष्टमी का व्रत 19 सितंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लाडली जी यानी राधारानी का जन्म  हुआ था।

Radha Ashtami Bhog : भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मानाया जाता है। इस साल राधा अष्टमी का व्रत 19 सितंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लाडली जी यानी राधारानी का जन्म  हुआ था। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण  की कृपा पाने के लिए राधा रानी को प्रसन्न करना बहुत जरूरी है। राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर अगर राधा रानी को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाते हैं, तो आपको घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास बना रहता है। 

Radha Ashtami Bhog

राधा रानी के सबसे प्रिय भोग

अरबी की सब्जी 
राधा रानी को अरबी की सब्जी अत्यंत प्रिय मानी जाती है। राधा अष्टमी के दिन बिना लहसुन-प्याज के देसी घी में बनी अरबी का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है।

मालपुआ और रबड़ी
मीठे में राधा रानी को मालपुआ और गाढ़ी रबड़ी का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे शुद्ध केसर और मेवों के साथ तैयार कर अर्पित करने से घर में खुशहाली आती है।

Radha Ashtami Bhog

माखन-मिश्री
श्री कृष्ण की तरह ही राधा रानी को भी माखन-मिश्री का भोग बहुत पसंद है। ताजे माखन में मिश्री मिलाकर भोग लगाने से पारिवारिक क्लेश दूर होते हैं।

पंजीरी और पंचामृत
किसी भी मुख्य पूजा की तरह राधा अष्टमी के दिन धनिया या आटे की पंजीरी और दूध, दही, शहद, घी व शक्कर से बने पंचामृत का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

बेसन के लड्डू या पेड़े
राधा रानी को शुद्ध देसी घी में बने बेसन के लड्डू या केसरिया पेड़े का नैवेद्य अर्पित करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है।

Radha Ashtami Bhog

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!