राम मंदिर पर जो करते थे राजनीति अब कर रहे चिंता का ढोंग: भाजपा

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 10:41 AM

ram mandir donation case

भाजपा ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर अयोध्या में राम मंदिर को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते थे और राम जन्मभूमि आंदोलन का मजाक उड़ाते थे, वे अब मंदिर के मुद्दे पर चिंता जताने का दिखावा कर...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भाजपा ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर अयोध्या में राम मंदिर को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते थे और राम जन्मभूमि आंदोलन का मजाक उड़ाते थे, वे अब मंदिर के मुद्दे पर चिंता जताने का दिखावा कर रहे हैं। 

भाजपा ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार इस मामले को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ संभाल रही है। यह बयान उस वक्त आया जब समाजवादी पार्टी के सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, अयोध्या में राम जन्मभूमि के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी जिस तरह की राजनीति करने की कोशिश कर रही है, वह बेहद निंदनीय है। 

उन्होंने कहा, यह बिल्कुल साफ है कि सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार इस मामले को पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ संभाल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा और उसके सहयोगी भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते हैं और राम जन्मभूमि आंदोलन का मजाक उड़ाते हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ये वही लोग हैं, जो कहते थे कि भगवान श्री राम का कभी अस्तित्व ही नहीं था। ये वही लोग हैं, जिन्होंने इस मुद्दे का मजाक उड़ाते हुए पूछा था कि क्या राजा दशरथ के इतने सारे महल थे और वे कहां स्थित थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!