Edited By Sarita Thapa,Updated: 15 Jul, 2026 11:24 AM

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में 40 मिनट तक मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर दान चोरी मामले को लेकर...
नई दिल्ली (इंट): अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में 40 मिनट तक मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार ही दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
हालांकि, बैठकों के एजैंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है परंतु माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ