Ramayana Box Office: दिवाली पर ‘रामायण’ की धमाकेदार ओपनिंग

Edited By Updated: 06 Nov, 2026 07:12 AM

ramayana box office

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आई ‘रामायण : पार्ट1’ ऐतिहासिक और धमाकेदार ओपनिंग की है। पहले दिन ही फिल्म ने बम्पर कमाई करते हुए 160 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। शाम छह बजे तक ही फिल्म ने देश विदेश में सौ करोड़ कमा लिए थे।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आई ‘रामायण : पार्ट1’ ऐतिहासिक और धमाकेदार ओपनिंग की है। पहले दिन ही फिल्म ने बम्पर कमाई करते हुए 160 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। शाम छह बजे तक ही फिल्म ने देश विदेश में सौ करोड़ कमा लिए थे।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले दिन के लिए ब्लॉक सीटों को मिलाकर भारत में 50.08 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है। ओपनिंग डे के लिए देशभर में 14 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। इसने शाहरूख खान की फिल्म ‘जवान’ के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ 
दिया है।  

अगर पूरे ओपनिंग वीकेंड के लिए विदेशों की भी एडवांस बुकिंग मिला ली जाए तो यह 150 करोड़ रुपए से अधिक है। हिंदी पट्टी के साथ-साथ कर्नाटक में भी फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म में रावण के किरदार निभा रहे रॉकिंग स्टार यश की भारी फैन फॉलोइंग की वजह से है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!