Daily horoscope: जानें, आज कैसा होगा आपका दिन

Edited By Updated: 25 Oct, 2025 07:16 AM

rashifal in hindi

मेष : खान-पान में बदपरहेजी न करनी चाहिए क्योंकि सितारा पेट को अपसैट रखने वाला है, सोच-विचार में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
   
मेष : खान-पान में बदपरहेजी न करनी चाहिए क्योंकि सितारा पेट को अपसैट रखने वाला है, सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी।

वृष: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, अनमने मन से की गई कोई भी कोशिश सिरे न चढ़ेगी, फैमिली फ्रंट पर टैंशन बनी रह सकती है।

मिथुन: विरोधी पक्ष आपकी टांग खेंचने, आपके लिए कोई न कोई मुसीबत खड़ी करने के लिए व्यस्त रहेगा, इसलिए उससे अलर्ट रहें।

कर्क : संतान की तरफ से टैंशन परेशानी रहने का डर, उससे सहयोग तथा तालमेल की ज्यादा आशा न रखें, सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी।

सिंह : कोई बना बनाया जमीनी काम लटक सकता है, बड़े लोगों के रुख में भी नाराजगी रहने का डर, मन भी अशांत सा रहेगा।

कन्या : कामकाजी साथी आशानुरूप सहयोग न देंगे तथा आपकी राह में कोई न कोई मुश्किल खड़ी करने में व्यस्त रहेंगे। 

आज का राशिफल 25 अक्टूबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (25th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 25 अक्टूबर-  जब से नज़रे मिली ओ मेरी जानेमन हद से बढ़ने लगा मेरा दीवानापन

तुला: चूंकि सितारा अर्थ मोर्चे पर परेशानी रखने वाला है, इसलिए न तो किसी कामकाजी प्रोग्राम को आगे बढ़ाएं और न ही किसी पर भरोसा करें।

वृश्चिक : कामकाज की दशा संतोषजनक किंतु आपकी भागदौड़ नतीजा आशानुरूप न देगी, मन भी उदास-परेशान रह सकता है।

धनु : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी  पेमैंट्स को फंसाने वाला, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें।

मकर : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी, कामकाजी कोशिशें अक्सर अच्छा रिजल्ट देंगी।

कुंभ: सरकारी कामों के लिए ग्रह कमजोर है, इसलिए न तो कोई सरकारी कोशिश हाथ में लें और न ही किसी अफसर के समक्ष जाएं।

मीन : चूंकि मन पर नैगेटिव सोच हावी रहेगी, इसलिए जो भी यत्न करें पूरी तैयारी तथा सोच-विचार के बाद करें, वैसे आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!